spot_img
spot_img
spot_img
Wednesday, March 18, 2026

विभिन्न ग्रामों में सप्ताह भर आयोजित होंगे जनसंख्या जागरूकता कार्यक्रम

spot_img
Must Read

तमनार / जेएसपी फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार द्वारा ’विश्व जनसंख्या स्थिरीकरण दिवस’ 11 जुलाई 2023 के अवसर पर ‘‘जनसंख्या स्थिरीकरण जागरूकता अभियान‘‘ का आयोजन संयंत्र के जिप्ट सभागार में किया गया। जिसमें विश्व जनसंख्या स्थिरीकरण दिवस आयोजित करने के लक्ष्यों एवं समाज के सम्मुख आदर्श उद्धहरण प्रस्तुत करने वाले 12 आदर्श दम्पतियों को स्मृति चिंह प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया।

IMG-20260206-WA0024
IMG-20260205-WA0013
IMG-20260203-WA0014
IMG-20260203-WA0016
IMG-20260203-WA0015

विश्व जनसंख्या दिवस सम्पूर्ण विश्व में जनसंख्या के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु प्रत्येक वर्ष 11 जुलाई को मनाया जाता है। इसकी शुरूवात वर्ष 1989 में यूएनडीपी के द्वारा की गई। इस वर्ष के थीम ’’एक ऐसी दूनियॉ की कल्पना करना, जहॉ 08 अरब लोगों का भविष्य आशाओं व संभावनाओं से भरपूर हो’’ के साथ मनाया जा रहा है। कार्यक्रम श्री आर.डी. कटरे, उपाध्यक्ष, जेपीएल तमनार के मुख्य आतिथ्य, श्री ऋषिकेश शर्मा, विभागाध्यक्ष सीएसआर. जेपीएल तमनार के अध्यक्षता डॉ. अश्विनी पटेल, चिकित्सा अधिकारी, ओपी जिंदल हास्पिटल तमनार एवं श्री राजेश रावत, सहायक महाप्रबंधक, जेपीएल तमनार के गरीमामय विशिष्ठ आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

IMG_20260205_223617
IMG_20260205_223649
IMG-20260204-WA0012
IMG-20260205-WA0010
IMG-20260204-WA0015
IMG-20260204-WA0023
IMG-20260205-WA0011
IMG_20260205_223120
IMG-20260205-WA0015
IMG-20260205-WA0014
IMG-20260204-WA0013
IMG-20260204-WA0011

     कार्यक्रम केे विषय एवं पृष्ठभूमि पर विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करते हुये सीएसआर जेपीएल तमनार के श्री राजेश रावत ने कहा कि संपूर्ण विश्व में जनसंख्या स्थरीकरण के प्रति जागरूकता हेतु प्रत्येक वर्ष 11 जुलाई को ’विश्व जनसंख्या दिवस’ मनाया जाता है। इसी क्रम में आज यह जनसंख्या स्थरीकरण दिवस मनाने के साथ जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है तथा यह अभियान सप्ताह भर क्षेत्र के विभिन्न गांवों धौंराभाठा, कुंजेमुरा, महलोई, कचकोबा एवं राबो में संचालित किये जायेगें। जिसके अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से जनसंख्या स्थरीकरण के प्रति क्षेत्रवासियों को जागरूक करने का प्रयास किया जायेगा। 

डॉ. अश्विनी पटेल ने अपने समबोधन में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित परिवार नियोजन व जन कल्याण के विभिन्न योजनाओं के बारे में विवरण प्रस्तुत करते हुए जनसंख्या नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए महिला नसबंदी व पुरूष नसबंदी अपनाने की सलाह व जागरूकता कार्यक्रम आयोजन करने पर जोर दिया। वहीं कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री ऋषिकेश शर्मा, विभागाध्यक्ष, सीएसआर, जेपीएल तमनार ने अपने सम्बोधन में कहा कि जनसंख्या स्थिरीकरण जागरूकता कार्यक्रम अपनाने वाले दम्पति देशहित में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होनें जनसंख्या स्थिरीकरण जागरूकता कार्यक्रम के फायदे व नुकसान गिनाते हुए देश के कई राज्यों का उदाहरण प्रस्तुत किया जो बढ़ती जनसंख्या की समस्या से परेशान है तथा जिनके कारण संबंधित राज्यों का विकास बाधित हुआ है। उन्होनें आश्वस्त किया कि जेेएसपी फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका का निर्वहन करेगी व आने वाले दिनों में इस प्रकार के अनेक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों के आयोेजन में अपनी सहभागिता निभाती रहेगी।

कार्यक्रम के अंत में अपने मुख्य आतिथ्य सम्बोधन में श्री आर.डी. कटरे, उपाध्यक्ष, जेपीएल तमनार ने क्षेत्र के लोगों को परिवार नियोजन हेतु आगे आने के आग्रह किया। उन्होनें कहा कि महिलाओं की अपेक्षा पुरूषों को परिवार नियोजन हेतु आगे आना चाहिए। उन्होनें उन दंपत्तियों को सम्मानित करना यथोचित माना, जिन्होनें उचित समय पर परिवार नियोजन अपनाकर एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होनें आग्रह किया कि महिलाएॅ स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से जुड़कर विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के विषय में जागरूक रहें।  इस अवसर पर जेपीएल संयंत्र निकटस्थ विभिन्न ग्रामों के 12 जोड़े आदर्श व जिम्मेदार दंपत्तियों, जिनका विवाह 18 वर्ष व 21 वर्ष के बाद हुआ हो तथा पहली संतान के दो वर्ष के बाद व दूसरा बच्चा पहले बच्चें के तीन वर्ष के बाद हुआ हो तथा ऐसे माता अथवा पिता जिन्होंने एक या दो बच्चे के बाद नसबंदी करा ली हो का चयन कर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न ग्रामों से आये महिला, पुरूष, स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता, जेएसपीएल फाउण्डेशन द्वारा संचालित वात्सल्य परियोजना के स्वास्थ्य संगिनियॉ व ग्राम प्रेरक उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान सफल मंच संचालन व धन्यवाद ज्ञापन सुश्री नीतू सारस्वत ने किया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

19 मार्च से शुरू होगा एमएसपी कार्डिनल कप सीजन 9…रायगढ़ स्टेडियम में 10 दिन 32 टीमों के बीच होगा महामुकाबला

प्रशासन 11 और पत्रकार 11 के मैच से होगा जिले के सबसे बड़े फ्लड लाइट टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट...

More Articles Like This

error: Content is protected !!