पीएम आवास हितग्राहियों को अविलंब डायमंड हिल में विस्थापित कराए शहर सरकार – विकास केडिया

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

पीएम आवास हितग्राहियों को अविलंब डायमंड हिल में विस्थापित कराए शहर सरकार – विकास केडिया

कांग्रेस शासित शहर सरकार नहीं चाहती कि पीएम आवास योजना का लाभ गरीब तबके को मिले

रायगढ़। नगर निगम क्षेत्र के वॉर्ड क्रमांक 8 में निर्मित डायमंड हिल कॉलोनी में लॉटरी सिस्टम से पीएम आवास हितग्राहियों को भी मकान आबंटित किया गया था लेकिन आज चार महीने बीत जाने के बावजूद हितग्राहियों को उनके हक का मकान दिलाने में निगम प्रशासन और शहर सरकार नाकाम रही है।

इसी परिप्रेक्ष्य में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास केडिया ने शहर सरकार की कार्यशैली को कठघरे में खड़े करते हुए कहा कि कांग्रेस शासित शहर सरकार की नीयत ही नहीं है कि गरीब तबके के लोगों को केंद्र सरकार की आवास योजना का लाभ मिलें, इसी वजह से ही लॉटरी सिस्टम से मकान आबंटित होने के बावजूद शहर सरकार हितग्राहियों को उनके हक के मकान से वंचित रखने का ओछा कार्य कर रही हैं।

आगे भाजपा नेता श्री केडिया ने कहा कि शहर सरकार की उदासीनता और हठधर्मिता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता हैं कि अपने मकान के लिए पात्र हितग्राही कई बार निगम के अधिकारियों से मौखिक शिकायत कर चुके है लेकिन उन्हें मकान दिलाने की बजाय शहर सरकार की शह पर निगम के अधिकारियों द्वारा उन्हें गोल मोल जवाब देकर चलता कर दिया जाता है।

आगे भाजपा नेता ने शहर सरकार और निगम प्रशासन को चेताते हुए कहा कि जल्द से जल्द पीएम आवास योजना के तहत लॉटरी सिस्टम से मकान पाने वाले सभी हितग्राहियों को उनका मकान विधिवत तरीके से सुपुर्द करें अन्यथा वे हितग्राहियों को उनका हक दिलाने के लिए आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This