ग्राम कांदूरपाली और महराजपुर हुआ प्रकाशमय…विधायक के विकास कार्यों से प्रभावित सरपंच-पंच सहित सौ से अधिक ग्रामीणों ने विधायक प्रकाश नायक के समक्ष किया कांग्रेस प्रवेश

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

रायगढ़- आप सभी का कांग्रेस परिवार में स्वागत है।निश्चित तौर पर आपके कांग्रेस प्रवेश से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।और आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की यहां से भारी बढ़त देखने को मिलेगी।उक्त बाते विधायक प्रकाश नायक द्वारा ग्राम कांदूरपाली एवम ग्राम महाराजपुर में कांग्रेस प्रवेश कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही गई।उन्होंने आगे बताया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा लगातार गांव,गरीब,किसान,युवा सहित हर वर्ग के लिए योजनाएं बनाकर उन्हें लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। धान की कीमतों में बढ़ोत्तरी के साथ पेंशन योजना,बेरोजगारी भत्ता जैसी कई योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार द्वारा किया जा रहा है।

ग्रामीणों ने कहा विधायक ने जो कहा वो किया
एक ऐसा जनप्रतिनिधि जिनकी कार्यप्रणाली के विरोधी भी कायल नजर आते है।ऐसा ही नजारा रविवार को ग्राम महाराजपुर और कांदूरपाली में देखने को मिला।जहा सरपंच पंच सहित कई भाजपाइयो द्वारा भी प्रदेश शासन एवम विधायक प्रकाश नायक पर अपनी आस्था जताते हुए कांग्रेस का हाथ थाम लिया गया।जिनका विधायक द्वारा कांग्रेसी गमछा पहनाकर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया गया।वही कांग्रेस प्रवेश करने वाले ग्रामीणों की माने तो उनके द्वारा ग्रामों में की गई विकास कार्यों की मांग को लेकर विधायक प्रकाश नायक द्वारा न केवल गभीरता दिखाई गई।बल्कि उनको मूर्त रूप भी दिया गया।जिसका लाभ उन्हे मिल रहा है।वही प्रदेश कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को आखिरी छोर तक पहुंचाने विधायक का प्रयास सराहनीय रहा है।वही इस दौरान विधायक द्वारा ग्राम महाराजपुर में सांस्कृतिक शेड का विधिवत भूमिपूजन भी किया गया।बताना लाजमी होगा कि इस दौरान विधायक प्रकाश नायक के स्वागत सत्कार को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।फूल माला सहित कांग्रेस पार्टी एवम विधायक प्रकाश नायक जिंदाबाद के नारो से समूचा ग्रामीण अंचल गुंजायमान रहा।


इनकी रही उपस्थिति
आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रकाश नायक के साथ प्रमुख रूप से उपस्थित जनप्रतिनिधियों में ब्लॉक अध्यक्ष केशव पातर,जिला पंचायत सद्स्य कैलाश नायक,श्रीमती तारा अरुण शर्मा,ओंकार पटेल,नरेश साहू,अरुण शर्मा,नरेंद्र डनसेना,राकेश डनसेना,राजू प्रधान,रूप डनसेना,प्रदीप पांडे,संजय प्रधान,बुद्धदेव बेहरा,बाबूलाल प्रधान,हिमांशु प्रधान,प्रमोद नायक सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
इन्होंने किया विधायक प्रकाश नायक के समक्ष कांग्रेस प्रवेश
आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस प्रवेश करने वाले ग्रामीणों में प्रमुख रूप से शशिकला पटेल सरपंच बरपाली,शुरवाली प्रधान सरपंच महाराजपुर,संतोषी प्रधान, सुकांति प्रधान,विमला चौहान,सविता पटेल,ऊषा पटेल,लता यादव, उमा सिदार, सुनीता प्रधान,मकध्वज, समारू,बीरबल,मनोज पटेल,सरोज यादव,विष्णु प्रधान,श्याम लाल पटेल,विजय पटेल,रूपेश यादव,अनिल यादव,हलधर चौहान,बबलू प्रधान,सुनील यादव,परमेश्वर सिदार,दिनेश पटेल,प्रकाश यादव,रितेश सिदार,युधिष्ठिर सिदार,दुर्गेश सिदार,महावीर सिदार, नागेश सिदार,गौतम प्रधान,धर्मेंद्र राणा,गजानंद सिदार, मिथिला,दीपांजलि,सुशीला,जानकी,संगीता,फकीर, भोला,पुर्णदास,प्रमिला चौहान, दशरथ,रमेश निषाद,विकास यादव,सीताराम यादव,जगेश्वर सिदार,बोधराम प्रधान,राजेंद्र पंडा,मुन्नू यादव,लोकेश यादव,माधव राणा, रंजित चौहान,सहित भारी संख्या में अन्य ग्रामीणजन शामिल रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This