तमनार पुलिस ने छापेमारी में पकड़ी 12 लीटर महुआ शराब, अवैध रूप से शराब बेचने वाला आरोपी गया जेल…

spot_img
Must Read

रायगढ़ । अवैध शराब पर कार्रवाई के क्रम में कल टीआई तमनार निरीक्षक आर्शीवाद राहटगांवकर के नेतृत्व में तमनार पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम कठरापाली के सुरेश रात्रे के घर शराब रेड कार्यवाही किया गया । पुलिस को सूचना मिली थी कि सुरेश घर अपने कोला बाडी में अवैध महुआ शराब रखा है जिसे अवैध रूप से बिक्री करता है । पुलिस ने रेड कार्रवाई में आरोपी के कोलाबाड़ी से कोल्ड ड्रिंक बोटल में रखे करीबन *12 लीटर महुआ शराब कीमती 2400 रुपये* का सुरेश रात्रे से बरामद किया गया । *आरोपी सुरेश रात्रे पिता रुपाउ रात्रे उम्र 35 वर्ष सा कठरापाली थाना तमनार* के कृत्य पर थाना तमनार में आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट की कार्रवाई कर रिमांड में पेश कर जेल दाखिल किया गया है । शराब रेड कार्रवाई में टीआई तमनार निरीक्षक आर्शीवाद राहटगांवकर तथा सहायक उप निरीक्षक खेमराज पटेल, प्रधान आरक्षक संतोष कुर्रे, उषारानी,आरक्षक भूपेश राठिया, भीष्मदेव सागर और किशोर कुल्लू शामिल थे ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

घरघोड़ा में करमा त्योहार की तैयारियां तेज, सांसद राधेश्याम राठिया एवं स्थानीय विधायक लालजीत राठिया को दिया गया सादर निमंत्रण

झांपपारा में 22 सितंबर को होगा करमा महोत्सव, पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण एवं सामूहिक करमा सेवा नृत्य का आयोजन घरघोड़ा। प्रकृति,...

More Articles Like This