रायगढ़ श्याम मंदिर में बाबा के भव्य संकीर्तन हमसफर का आयोजन कल रविवार को

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

खाटू श्याम जी राजस्थान से महाराज श्री श्याम सिंह चौहान जी होंगे शामिल

सुप्रसिद्ध भजन प्रवाहिका रेशमी शर्मा, बुलबुल अग्रवाल और शुभांगी सोनी अपने मधुर भजनों से बाबा को रिजाएँगे

रायगढ़ 8 जुलाई : कलयुग के देव कहे जाने वाले भगवान कृष्ण के रूप, शीश के दानी खाटू श्याम जी का रायगढ़ श्याम मंदिर में 9 जुलाई रविवार को भव्य संकीर्तन हमसफर का आयोजन होगा। इसमें राजस्थान खाटू श्याम जी से पुजारी,नीज मंदिर सेवक परिवार के महाराज श्री श्याम सिंह चौहान जी पधार रहे है। उनके पवन सानिध्य में यह श्री श्याम संकीर्तन होगा साथ ही श्रद्धालुओं को उनका आशीष प्राप्त होगा। कीर्तन के लिए श्याम जगत की सुप्रसिद्ध भजन गायिका रेशमी शर्मा (समस्तीपुर),बुलबुल अग्रवाल (मुम्बई) और शुभांगी सोनी (संबलपुर) को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है जो अपने मीठे-मीठे भजनों से बाबा श्याम को रिझायेंगे। श्री श्याम मंदिर रायगढ़ में शाम 7:30 बजे कीर्तन प्रारंभ होगा और प्रभु इच्छा तक चलेगा। आयोजकों ने नगर के सभी श्याम प्रेमियों से अपील की है कि अधिक से अधिक बाबा के कीर्तन में शामिल होकर बाबा के भजनों का आनंद लें और पुण्य के भागी बने।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This