मंहगी बाईक हथियाने की खातिर एक युवक की उसके ही दोस्तों ने कर दी हत्या. 6 नाबालिग सहित 9 आरोपी गिरफ्तार.

spot_img
Must Read

पत्थलगांव.24 जूलाई. (रमेश शर्मा)

जशपुर जिले के पत्थलगांव में मंहगी बाईक हथियाने की खातिर एक युवक की उसके ही दोस्तों ने शराब की पार्टी के दौरान गला दबाकर हत्या कर डाली.
पुलिस अधीक्षक डी.रविशंकर ने आज बताया कि इकबाल यादव नामक मृतक युवक के अचानक गायब हो जाने पर उसके परिजनों ने 17 जूलाई को पत्थलगांव थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी.
उन्होंने बताया कि गुमशुदगी दर्ज करने के बाद पुलिस की टीम ने सघन खोजबीन शुरू कर दी थी. इसके तहत मृतक की मंहगी का सुराग हाथ लग जाने से हत्याकांड के सभी 10 आरोपियों का खुलासा हो गया.
श्री रविशंकर ने कहा कि इस जघन्य हत्या के मामले में 6 नाबालिग तथा 3 युवको को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मोहन यादव नामक एक आरोपी फरार होने से पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार इस हत्या की वारदात के बाद दो आरोपियों ने लाश को बाईक में बैठाया और मैनपाट की तराई के जंगल ले जाकर फेंक आऐ.

 हत्या के मामले पर पर्दा डालने के लिए तीन दिन बाद इन आरोपियों ने  जंगल में पड़ी लाश पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी थी. लेकिन मृतक की मंहगी बाईक से इस जघन्य अपराध का खुलासा हो गया.
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

कौशल से आत्मनिर्भरता की ओर: एनटीपीसी लारा ने ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाया

रायगढ़: एक सुई, एक धागा और एक नई शुरुआत—एनटीपीसी लारा के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के लिए...

More Articles Like This