उदासीन विधायक व शहर सरकार की वजह से बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे रायगढ़वासी – विकास केडिया

spot_img
Must Read

रायगढ़। सक्ती विधानसभा प्रभारी व जिला भाजपा उपाध्यक्ष विकास केडिया ने स्थानीय तंत्र और सत्ता से जुड़े जनप्रतिनिधियों पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के अस्तित्व में आने के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि रायगढ़ जिला मुख्यालय के रहवासियों को पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरसना पड़ रहा है जिसकी एकमात्र वजह है कि राज्य और स्थानीय शासन व्यवस्था में कांग्रेस से जुड़े उदासीन विधायक , शहर सरकार और जनप्रतिनिधि काबिज है जिन्हें आम जनता की रोजमर्रा की जरूरतों का तनिक भी ख्याल नहीं है।

जारी प्रेस विज्ञप्ति में भाजपा नेता श्री केडिया ने कहा स्थानीय विधायक और सरकार को सत्ता पर काबिज़ हुए साढ़े चार साल से अधिक का समय बीत गया है लेकिन जनता के प्रति अपनी लोकतांत्रिक जवाबदेही से विमुख स्थानीय सत्ता से जुड़े विधायक और महापौर केवल मंच, माला और माईक तक ही सीमित होकर रह गए हैं।

आगे भाजपा नेता ने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने अपने घोषणा पत्र में बिजली बिल आधा का ऐलान किया था जबकि सच्चाई यह है कि हमारे रायगढ़ में बिजली की आपूर्ति ही आधी हो गई है , आलम यह है बिना बारिश और हवा चले हो शहर के अधिकांश हिस्सों की बिजली घंटो तक गुल हो जाती हैं और लोगों को भीषण गर्मी में बिना पंखे कूलर के झुलसना पड़ता हैं।

आगे भाजपा नेता ने कहा कि यही हाल जल आपूर्ति व्यवस्था को लेकर है , शहर के कई इलाकों में जिसमें जूटमिल और चक्रधर नगर क्षेत्र शामिल है जहां पिछले तीन महीनों से जल आपूर्ति को भयंकर समस्या बनी हुई है लोगों को दैनिक आवश्यकता की पूर्ति के लिए भी पानी के लिए तरसना पड़ रहा है लेकिन उदासीन सरकार के नुमाइंदों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है नतीजतन स्थानीय रहवासियों बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए मोहताज है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

वोट चोरी का जुमला जनता के विश्वास का अपमान-श्रीकांत सोमवार

विकास,सेवा और राष्ट्र निर्माण की प्रतिबद्धता के प्रतिफल में मिल रहा भाजपा को जनता का आशीर्वाद,अपनी नाकामियों और अस्तित्व...

More Articles Like This