महिला अंडर 19 क्रिकेट में बड़ी सफलता मनसा, भूमि, आस्था का चयन एलीट ग्रुप में

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

रायगढ़। क्रिकेट में महिला खेल का भी महत्व बढ़ता जा रहा है इसके तहत् जिला रायगढ़ से अंडर 19 महिला क्रिकेट में 3 खिलाडिय़ों का चयन अंडर 19 एलीट ग्रुप के लिए हुआ है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि कुछ दिवस पूर्व अंडर 19 महिला क्रिकेट का राज्य स्तरीय ट्रायल राजधानी में संपन्न हुआ था। जिसके तहत एलीट ग्रुप की 3 टीमों की घोषणा की गई। जिसमें रायगढ़ की 3 बालिकाओं मनसा साव, आस्था सिंह का चयन सीएससीएस रेड टीम में तथा भूमि मैत्री का चयन सीएससीएस ग्रीन टीम के लिए हुआ है। ये खिलाड़ी 10 जून से 26 जून तक चयन मैचों में हिस्सा लेंगे। इन मैचों के पश्चात अंडर 19 की छत्तीसगढ़ महिला क्रिकेट टीम का चयन होगा। जिले से 3-3 खिलाडिय़ों के चयन होने पर हर्ष का माहौल है। इनके चयन पर अध्यक्ष संतोष पाण्डेय सचिव रामचन्द्र शर्मा, किशोर पटनायक, पंकज बोहिदार, संतोष मिश्रा, महेश्वर मिश्रा, जफर उल्लाह सिद्धीकी, वरिष्ठ अम्पायर विशाल सिंघानिया, महेश वर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष शर्मा, महेन्द्र साव, राजा गोरख, अभिषेक गुप्ता, रवि सिंह, शानू भयानी, अमित कुंवर, महेश दधिची, चंद्रेश यादव, आदित्य शर्मा, हिमांशु चावड़ा आदि ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

अंधेरा बाहर नहीं, भीतर है, दीप पहले मन में जलाइए – पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी

अंधेरा बाहर नहीं, भीतर है, दीप पहले मन में जलाइए - पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी रायगढ़ :- पूज्य बाबा...

More Articles Like This