एनसीआरबी सायबर टीप लाइन पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही जारी, चाइल्ड पॉर्नोग्राफी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार…

spot_img
Must Read

रायगढ़ । कोतवाली पुलिस द्वारा चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में आज दिनांक 20/05/2023 को राजीव नगर कोतरारोड़ निवासी राजू साहू (32 वर्ष) को बच्चों से संबंधित अश्लील फोटो/वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर प्रसारित करने के अपराध में *धारा 67 (ख) आईटी एक्ट* के अतंर्गत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । एनसीआरबी नई दिल्ली से प्राप्त साइबर टीप लाइन, थाना कोतवाली को साइबर सेल रायगढ़ की ओर से जांच के लिए प्राप्त हुआ था । थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे द्वारा साइबर टीप लाइन में दर्शित मोबाइल नंबर और आईपी ऐड्रेस को ट्रेस करने पर फेसबुक आईडी से अपलोड किया गया चाइल्ड पोर्नोग्राफी कंटेंट राजू साहू निवासी राजीव नगर कोतरारोड़ के मोबाइल से शेयर किया जाना पाये जाने पर आरोपी के विरुद्ध तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिससे घटना में प्रयुक्त मोबाइल की जप्ती की गई है । प्रकरण में आरोपी की पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे, प्रधान आरक्षक नंद कुमार सारथी, संजय तिवारी और दिलीप भानु की विशेष भूमिका रही है ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

बाउलीकुआं और दीनदयाल कॉलोनी ढिमरापुर में अलग-अलग कार्रवाई, जुआ खेलते 6 आरोपी पकड़े गए…दोनों स्थानों से ₹9400 नकद जब्त, छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के...

ऑपरेशन अंकुश” के तहत कोतवाली पुलिस की दो जुआ फड पर रेड, 6 जुआरी गिरफ्तार बाउलीकुआं और दीनदयाल कॉलोनी ढिमरापुर...

More Articles Like This