मेरा गौठान मेरा अभिमान… कार्यक्रम का कल होगा शुभारंभ…

spot_img
Must Read

युवा कांग्रेस कल करेगी वृहद बैठक और मेरा गौठान मेरा अभिमान कार्यक्रम का शुभारंभ,प्रदेश प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष होंगे शामिल।
जैसे जैसे विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है संगठन की सक्रियता बढ़ते जा रही है इसी में युवक कांग्रेस संगठन की एक्टिविटी बढ़ते जा रही है कल दिनांक 22 मई समय 12 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला युवक कांग्रेस की वृहद बैठक रखी गयी है जिसमे विधानसभा भर के कार्यकर्ता शामिल होंगे,बैठक का उद्देश्य बूथ स्तर पर यूथ को जोड़ने का अभियान है जिसका नाम है “यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो”
बैठक की अगुवाई राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी डॉ पलक वर्मा व प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा करेंगे
प्रथम आगमन को देखते हुए जगह जगह पर इनका स्वागत किया जाएगा जिसकी तैयारी चल रही है
इसके साथ ही युवा कांग्रेस मुख्यमंत्री जी की ड्रीम प्रोजेक्ट गौठान को लेकर भी कार्यक्रम लॉन्च करेगी जिसका नाम है “मेरा गौठान मेरा अभिमान” इसके तहत कल सम्बलपुरी गौठान पहुंचकर युवा कांग्रेस समस्त गौठान समिति वहां कार्यरत महिलाओं,महिला समितियों और मजदूरों का सम्मान करेगी,दिल्ली से आ रही प्रदेश प्रभारी गौठान में चल रहे कार्यो का मुआयना भी करेंगी।
गौठान भूपेश बघेल जी की पसंदीदा योजना में से एक है जिसने ग्रामीणों के जीवन मे अलग क्रांति लायी है इससे रोजगार भी बढ़ा है युवा कांग्रेस इसकी सफलता का प्रचार करेगी।
कार्यक्रम की जानकारी प्रदेश युवक कांग्रेस के महासचिव राकेश पाण्डेय ने दी है

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

बाउलीकुआं और दीनदयाल कॉलोनी ढिमरापुर में अलग-अलग कार्रवाई, जुआ खेलते 6 आरोपी पकड़े गए…दोनों स्थानों से ₹9400 नकद जब्त, छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के...

ऑपरेशन अंकुश” के तहत कोतवाली पुलिस की दो जुआ फड पर रेड, 6 जुआरी गिरफ्तार बाउलीकुआं और दीनदयाल कॉलोनी ढिमरापुर...

More Articles Like This