कोतवाली पुलिस ने चोरी की स्कूटी और मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार…

spot_img
Must Read

रायगढ़ ।  कोतवाली पुलिस द्वारा आज शहीद चौक के पास चोरी की स्कूटी बेचने की फिराक में ग्राहक तलाक रहे दो युवकों को मुखबिर सूचना पर पकड़ा गया है जिनके पास से इतवारी बाजार से चोरी स्कूटी के साथ संजय मार्केट से चोरी होंडा साइन मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है । आरोपियों से जप्त स्कूटी के संबंध में थाना कोतवाली में 10 मई को कसेरपारा चक्रधरनगर में रहने वाली श्रीमती निर्मला देवांगन द्वारा उनकी स्कूटी सीजी-13 एन 0885 के 07 मई को इतवारी बाजार से चोरी के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था । कोतवाली पुलिस मोटरसाइकिल चोरी का अपराध अज्ञात आरोपी पर दर्ज कर माल मुल्जिम का पतासाजी किया जा रहा था कि इसी क्रम में आज मुखबिर सूचना पर शहीद चौक के पास दो संदिग्ध- सुरेश्वर साहू विासी कोड़ाताई तथा महादेव यादव निवासी छातामुड़ा को पकड़ा गया है जिनके पास से उक्त चोरी की स्कूटी जप्त किया गया । आरोपियों से अन्य वाहनों की चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपियों ने संजय मार्केट से एक बिना नंबर हौंडा साइन की चोरी कर आरोपी महादेव यादव के घर में छिपाकर रखना बताया जिसकी जब्ती कर पृथक से धारा 41(1+4)CrPC/ 379 IPC  की कार्यवाही आरोपियों पर किया गया है ।

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी संजय महादेवा तथा सुपरविजन अधिकारी सीएसपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर कोतवाली पुलिस की टीम शहर में चोरी हुई बाइक की पतासाजी के लिए लगातार मुखबीरों का जाल बिछाकर संदिग्धों से पूछताछ कर कार्यवाही किया जा रहा है । मोटरसाइकिल चोरी में माल मुल्जिम पतासाजी कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे, प्रधान आरक्षक विक्रम चौरसिया, संजय तिवारी और नंद कुमार सारथी की अहम भूमिका रही है ।

गिरफ्तार आरोपी – (1) सुरेश्वर साहू पिता कन्हैयालाल साहू उम्र 20 साल निवासी बिजली ऑफिस के सामने कोड़ातराई रायगढ़

(2) महादेव यादव पिता दउवा यादव उम्र 40 साल निवासी संतोषी मंदिर के आगे छातामुड़ा थाना जूटमिल रायगढ़

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार…चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में काट पत्ती जुआ खेलते आरोपियों...

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार... चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में...

More Articles Like This