फेसबुक पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी कंटेंट शेयर करने वाले व्यक्ति को कोतवाली पुलिस की गिरफ्तार…

spot_img
Must Read

जिले में साइबर टीप लाइन पर लगातार की जा रही कार्यवाही, आरोपी पर आईटी एक्ट की कार्यवाही कर भेजा गया रिमांड……

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर साइबर टीप लाइन पर कार्यवाही करते हुए कोतवाली पुलिस द्वारा फेसबुक आईडी से बच्चों से संबंधित अश्लील फोटो/वीडियो अपलोड करने वाले व्यक्ति नरेश पटवा पिता शिवदयाल पटवा निवासी बजरंगपारा रायगढ़ पर धारा 67 (ख) आईटी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

   एनसीआरबी नई दिल्ली से पुलिस मुख्यालय नया रायपुर को प्राप्त हुये जिले से संबंधित साइबर टीप लाइन पर जिले में लगातार कार्यवाही की जा रही है । गत दिनों साइबर सेल रायगढ़ द्वारा थाना कोतवाली को जांच के लिये भेजे गये सायबर टीप लाइन की जांच थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे द्वारा किया गया, जांच पर सोशल मीडिया पर बच्चों से संबंधित अश्लील फोटो/विडियो संदेही मोबाइल धारक का पतासाजी किया गया जो नरेश पटवा निवासी बजरंगपारा वार्ड नंबर 13 रायगढ़ का होना गया तथा शेयर की गई कंटेट भी आपत्तिजनक पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे के नेतृत्व में की गई कार्यवाही में प्रधान आरक्षक नंद कुमार सारथी एवं संजय तिवारी की विशेष भूमिका रही है ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रामभाठा क्षेत्र में खूनी खेल…नाबालिक की जघन्य हत्या…

रायगढ़ / बीती रात कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रामभाठा स्थित पुराना बस डिपो में एक नाबालिक युवक की जघन्य...

More Articles Like This