चोरी की पानी मोटर पंप के साथ दो आरोपियों को लैलूंगा पुलिस ने किया गिरफ्तार…

spot_img
Must Read

रायगढ़ । लैलूंगा पुलिस द्वारा आज ग्राम जतरा के उमेश यादव (उम्र 24 वर्ष) और  तरूण वैष्णव (उम्र 25 वर्ष)  को ग्राम सुबरा नदी किनारे खेत में सिंचाई के लिये लगे डेढ एचपी मोटर पंप की चोरी के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । मोटर पंप चोरी की रिपोर्ट ग्राम सुबरा के लालाराम भोय द्वारा कल थाना लैलूंगा में दर्ज कराया गया है, रिपोर्टकर्ता ने बताया कि खारून नदी किनारे उनके स्वयं के खेत में धान फसल लगाया है जिसमें टूल्लू पम्प से नदी का पानी से सिचाईं कर खेती किया जा रहा था कि दिनांक 26/03/2023 को खेत के पास से साबर कम्पनी का डेढ एचपी विद्युत पम्प (कीमती 11,500/- रूपये) को रात्रि में कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था जिसका अपने स्तर पर पता तलाश कर रहा था । आज ग्राम जतरा के उमेश यादव एवं तरूण वैष्णव को चोरी के टूल्लू पम्प को पकड़कर घुमते देखा गया जिसके बाद थाना लैलूंगा में आवेदन देकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराया  रिपोर्ट पर लैलूंगा पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर चोरी की पंप की बरामदगी कर आरोपियों को रिमांड पर भेजा गया है ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार…चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में काट पत्ती जुआ खेलते आरोपियों...

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार... चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में...

More Articles Like This