नालों की सफाई हेतु महापौर ने नालों वाले क्षेत्रों का किया सघन दौरा

spot_img
Must Read

जाम नालों से होती है बाढ़ तथा बीमारियों की आशंका इसलिये कचरा देवे रिक्सा गाड़ियों में-जानकी काट्जू

रायगढ़ / महापौर जानकी काटजू ने बरसात पूर्व नालों की सफाई हेतु बड़े नाला वाले वार्ड क्षेत्रों में सघन दौरा कर निगम आयुक्त संबित मिश्रा से सामंजस्य बनाते हुए स्वास्थ्य अमला के साथ सफाई गैंग और पोकलेन आदि संसाधनों से नालों को स्वयं खड़े होकर साफ कराया वही वार्ड न 25 चिरंजीवदास नगर नाला को जल्द से जल्द सफाई करने निर्देश दिया ताकि बाढ़ और बीमारी से निजात मिल सके।
बरसात पूर्व रायगढ़ शहर के नालो की सफाई के लिए महापौर जानकी काटजू के नेतृत्व में माह भर पहले ही सफाई कार्य आरंभ किया जा चुका है प्रतिदिन आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देशानुसार निगम स्वास्थ्य टीम जाम नालों को सफाई कर रहे हैं जिसकी मॉनिटरिंग स्वयं महापौर एवं आयुक्त कर रहे है उसी क्रम में आज महापौर जानकी काटजू प्रातः काल अपने स्कूटी से नाले वाले वार्ड क्षेत्रों का सघन

निरीक्षण कर सफाई कर्मी एवं पोकलेन आदि सफाई संसाधनों से स्वयं खड़े होकर सफाई का कार्य करवाया तथा क्षेत्रवासियों से अपील किया की घर के गीले सूखे कचरे यत्र तत्र एवं नालों नालियों में ना फेके जो जाम का कारण बनते हैं घर के कचरे रिक्शा गाड़ी एवं स्वच्छता दीदी को ही अलग अलग करके देवें।
महापौर ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्ड न 5 लक्ष्मीपुर नाला, बाबूपारा नाला वार्ड न 11, वार्ड न 18 पैठू डबरी नाला,वार्ड न 24 मोदीनगर नाला का सफाई कराया तथा वार्ड न 25 चिरंजीवदास नगर नाला
को जल्द से जल्द सफाई करने निर्देशित किया गया है ताकि बरसात में पानी आसानी से निकल सके और पानी जाम होने की कोई समस्या ना हो और बाढ़ तथा बीमारी से निजात मिल सके क्योंकि जहां पानी जाम होता है वही बाढ़ डूबान क्षेत्र बन जाता है और डेंगू बीमारी फैलने की आशंका बढ़ जाती है।नालो कि सफाई दौरान एम आई सी सदस्य विकास ठेठवार,एल्डरमैन वसीम खान,जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री शाखा यादव,अमृत काट्जू,नगर निगम के स्वास्थ्य अमला सफाईकर्मी उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार…चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में काट पत्ती जुआ खेलते आरोपियों...

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार... चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में...

More Articles Like This