ग्राम भुलूमुड़ा में आयोजित श्री श्री चैबीस प्रहरी अखण्ड नाम यज्ञ में शामिल हुए पूर्व विधायक विजय अग्रवाल

spot_img
Must Read

भगवान की पूजा कर प्रदेश वासियों की सुख समद्धि की कामना की

रायगढ़।  ग्रामीण अंचल में प्रतिवर्ष की भाति इस वर्ष भी श्री राम नाम की मधुर धुन से समुचे अंचल में भक्ति की अलख जगा रही है इसी तारतम्य में सरिया क्षेत्र के ग्राम भुलूमुड़ा में आयोजित श्री श्री चैबीस प्रहरी अखण्ड नाम यज्ञ में शामिल हो कर पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने विधि विधान पूर्वक भगवान श्री जगन्नाथ जी, श्री कृष्ण एवं भगवान श्रीराम जी की पूजा अर्चना करते हुए आमजन के सुख समद्धि एवं खुशहाली के लिए मंगल कामना की। कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ हुए श्री श्री चैबीस प्रहरी अखण्ड नाम यज्ञ में हरे रामा हरे कृष्णा….. जाप से ग्रामीण अंचल भक्तिमय हो गया है पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने कहा भगवान के भजन और कीर्तन से ही व्यक्ति के सारे कष्ट और तकलीफ दूर हो सकते है। आज व्यक्ति आधुनिकता के दौर में भगवान के भजन कीर्तन के लिए दो मिनट का समय भी नहीं दे पा रहा है। और यही व्यक्ति के दूखों का कारण है। व्यक्ति केवल भौतिक वस्तुओं की प्राप्ति में ही अपनी पूरी समय लगा रहा है। जबकि जीवन में केवल भगवान का नाम और कीर्तन ही काम आने वाला है और इसी से व्यक्ति को मोक्ष मिलेगी। भगवान के भजन कीर्तन करने से व्यक्ति को जहां आत्मिक शांति मिलती है वही मानसिक रूप से भी व्यक्ति स्वस्थ रहता है।

ग्राम भुलूमुड़ा में समस्त ग्रामवासी के सहयोग से आयोजित श्री श्री चैबीस प्रहरी अखण्ड नाम यज्ञ का समापन यज्ञ पूर्णाहुति हवन एवं महा भण्डारा प्रसाद का आयोजन कर कार्यक्रम को सफल पूर्वक किया गया, जहां बड़ी सख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किये। नाम यज्ञ कार्यक्रम में पूर्व विधायक विजय अग्रवाल के साथ अनुपम पाल सह संयोजक प्रदेश भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, मंडल भाजपा अध्यक्ष परदेशी प्रधान, पूर्व अध्यक्ष गोविन्द अग्रवाल, नगर पंचायत सरिया अध्यक्ष रानू स्वर्णकार, उपाध्यक्ष अरूण सर्राफ, बाबा, पूर्व पार्षद सुनील प्रधान, संतोष प्रधान सम्मिलित रहे एवं नाम यज्ञ कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम भुलूमुड़ा के ग्रामवासी सहित समिति के प्रमुख सदस्य दशरथ सदावर्ती, अर्जून यादव, सागर सदावर्ती, मोहित प्रधान, आनंद प्रधान, श्रीकृष्ण चैहान, बासु सिदार, उमेश सदावर्ती, मनीष प्रधान, विक्रम, बलदेव, बलिष्ठ, सुधीर एवं ग्राम महुलपाली, बरपाली, धानबरमा, मोनपुर के कीर्तन मंडली का सराहनीय योगदान रहा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार…चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में काट पत्ती जुआ खेलते आरोपियों...

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार... चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में...

More Articles Like This