spot_img
Saturday, June 20, 2026

अंडर 19 क्रिकेट में सेमी फाईनल पहुंची रायगढ़कवर्धा को पारी के अंतर से हराया

spot_img
Must Read



रायगढ़। जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत अंडर 19 की टीम कर्वधा में प्लेट गु्रप का अंतिम मैच खेलकर कवर्धा को पारी के अंतर से हराकर सेमी फाईनल में प्रवेश कर चुकी है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि अंडर 19 की टीम कप्तान कनौजिया के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले मैच में रायगढ़ की टीम ने जांजगीर-चांपा को बढ़त के आधार पर हराया। उसके बाद दूसरे मैच में कवर्धा के साथ खेलते हुए रायगढ़ जिले ने पहली पारी में 290 रन बनाये। जिसके जवाब में कवर्धा ने पूरे विकेट खोकर दोनो पारी मिलाकर 290 रन नहीं बना पाए। पहली पारी में 118 रन और दूसरी पारी में 140 रन बनाकर पारी के अंतर से हार गए। रायगढ़ के जीत में डिकेस साव व आशीष कोरी के 37 रन, आसीफ खान के 34, प्रिंस कनौजिया के 33, अनुग्रह नारायण के 36 रन शामिल है। जबकि कवर्धा को आउट करने में सक्षम चौबे और आशीष कोरी का जबरदस्ट योगदान रहा। सक्षम चौबे ने दोनों पारियों को मिलाकर 10 विकेट जबकि आशीष कोरी ने 7 विकेट लिए। इस तरह रायगढ़ जिले ने सेमी फाईनल में प्रवेश कर लिया है। जिले की इस जीत पर संघ के अध्यक्ष संतोष पाण्डेय सचिव रामचन्द्र शर्मा, किशोर पटनायक, पंकज बोहिदार, संतोष मिश्रा, महेश्वर मिश्रा, जफर उल्लाह सिद्धीकी, वरिष्ठ अम्पायर विशाल सिंघानिया, महेश वर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष शर्मा, महेन्द्र साव, राजा गोरख, अभिषेक गुप्ता, रवि सिंह, शानू भयानी, अमित कुंवर, महेश दधिची, चंद्रेश यादव, आदित्य शर्मा, हिमांशु चावड़ा आदि ने बधाई देते हुए सेमीफाईनल के लिए शुभकामनाएं दी है। सेमीफाईनल मैच कांकेर के साथ कांकेर के ग्राउन्ड में 11 मई से 13 मई के बीच खेला जाएगा।

Latest News

अदाणी पॉवर लिमिटेड रायगढ़ ने शुरू की 24 घंटे एम्बुलेंस सेवा 28 गाँवों के 23,500 से अधिक ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

रायगढ़, 20 जून, 2026: ग्रामीण क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने की दिशा में अदाणी पॉवर...

More Articles Like This

error: Content is protected !!