ग्राम बेहरामार में 54 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, अवैध शराब पर छाल पुलिस की कार्यवाही जारी…

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

रायगढ़ । कल दिनांक 09.05.2023 को थाना प्रभारी छाल निरीक्षक हर्षवर्धन बैस के नेतृत्व में छाल स्टाफ द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम बेहरामार के प्रदीप बेहरा के घर दबिश दिया गया । टीआई छाल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि प्रदीप बेहरा घर पर अवैध रूप से शराब बेचने के लिये रखा हुआ है । देर शाम छाल स्टाफ द्वारा प्रदीप बेहरा के घर दबिश दिया गया, प्रदीप बेहरा उसके घर के सामने मिला । प्रदीप बेहरा को छाल पुलिस द्वारा अवैध शराब बेचने के संबंध में कड़ी पूछताछ किये जाने पर प्रदीप द्वारा शराब बेचना स्वीकार किया जिसके कब्जे से प्लास्टिक जरकीन और बॉटल में भरा कुल 54 लीटर महुआ शराब कीमती 5400 रूपये की जप्ती की गई है । *आरोपी प्रदीप बेहरा पिता स्व0 लक्ष्मीनारायण बेहरा उम्र 34 वर्ष साकिन बेहरामार जिला रायगढ़* के विरूद्ध थाना छाल में धारा 34(2)59(क) छत्तीसगढ आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर आरोपी को ज्युडिसियल रिमांड पर भेजा गया है । शराब रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस, प्रधान आरक्षक दादू लाल सिदार, आरक्षक हरेंद्र पाल सिंह, अशोक चौहान, केशव राठिया, कल्याण सिंह और गोविंद बनर्जी की अहम भूमिका रही है ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

अंधेरा बाहर नहीं, भीतर है, दीप पहले मन में जलाइए – पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी

अंधेरा बाहर नहीं, भीतर है, दीप पहले मन में जलाइए - पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी रायगढ़ :- पूज्य बाबा...

More Articles Like This