बोंदा में आयोजित 3 दिवसीय संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा सत्संग मेला में शामिल हुए विधायक प्रकाश नायक,सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की लोगो से अपील

spot_img
Must Read

रायगढ़-संत श्री गुरु घासीदास बाबा ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया था। मनखे मनखे एक समान का संदेश लोगो को अपने जीवन में चरितार्थ करना चाहिए।उक्त बाते विधायक प्रकाश नायक द्वारा सरिया अंचल के ग्राम बोंदा में आयोजित तीन दिवसीय संत शिरोमणि गुरुघासीदास बाबा सत्संग मेले के आयोजन दौरान लोगो को संबोधित करते हुए कही गई।वही उन्होंने आगे अपनी बात रखते हुए बताया कि भले ही आज गुरु घासीदास बाबा हमारे बीच नहीं है।परंतु उनके द्वारा दिया गया संदेश उनके बताए गए मार्ग का अनुसरण सतनाम समाज के लोग करते है।सतनाम धर्म को मानने वालो एवम इसके मार्गो पर चलना बहुत ही कठिन है।मुझे गर्व है कि मैं बाबा के दरबार में अपने सतनाम भाईयो के बीच उपस्थित हूं।वही उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को भरोसा दिलाते हुए बताया कि एक विधायक होने के नाते आप लोगो को जब भी मेरी कोई सहायता की आवश्यकता पड़े मैं सदैव आपके साथ खड़ा मिलूंगा।

तीन दिवसीय मेले का हुआ आयोजन
गौरतलब हो कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सरिया विकासखंड के ग्राम बोंदा में3 दिवसीय संत शिरोमणि गुरुघासीदास बाबा सत्संग मेले का भव्य आयोजन संपन्न हुआ।जिसमे विधायक प्रकाश नायक ने उपस्थित होकर गुरु घासीदास जी की पूजा अर्चना कर आमजन की सुख समृद्धि एवम खुशहाली के लिए मंगल कामना की।तीन दिवस तक आयोजित होने वाले इस मेले में स्थानीय कलाकारों के अलावा,प्रदेश के अन्य स्थानों से भी लोक कलाकार कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे।जहा तीन दिवस तक बाबा गुरु घासीदास जी द्वारा दिए गए संदेश के साथ ही सतनाम समाज के अन्य गुरुओं द्वारा दिए गए संदेश को लोक कला के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।इसके अलावा मनोरंजन मेले का भी भव्य आयोजन किया गया था।जिसमे न केवल सरिया अंचल बल्कि समूचे जिले से भी भारी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने पहुंचे थे।

आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रकाश नायक के साथ उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवम सतनाम समाज के लोगो में प्रमुख रूप से नरेश साहू,प्रेमलाल साहू,बजरंग अग्रवाल,खिरोद्र पटेल,छोटेलाल राट्रे,रामलाल टंडन,गोविंद मिरी,विनीत राट्रे,भजन जांगडे,क्षितिज वारे,रामभरत,महेश राट्रे, सेतकुमार,रघुनंदन,प्रेमप्रकाश, सेतकुमार सहित अन्य गणमान्य नागरिकों एवम् भारी संख्या में ग्रामीणजनों की उपस्थिति रही।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

More Articles Like This