औरदा में आयोजित अष्टप्रहरी श्रीराम नामयज्ञ में शामिल हुए भाजपा नेता विकास केडिया

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

रायगढ़। इन दिनों रायगढ़ विधानसभा का समूचा कोड़ातराई मंडल भगवान श्रीराम के भक्तिरस में सराबोर नजर आ रहा है जिसका कारण कोड़ातराई मंडल के ग्राम औरदा में आयोजित अष्ठप्रहरी अखंड श्रीराम नाम यज्ञ है जहां दिन के आठों प्रहर भगवान श्रीराम के नाम की महिमा का धार्मिक और आध्यात्मिक रूप से गुणगान और पूजन वंदन किया जा रहा है।

बीती रात्रि जिला भाजपा उपाध्यक्ष विकास केडिया भी श्रीराम नाम यज्ञ में सम्मिलित होने पहुंचे। जहां उन्होंने पूरे विधिविधान से भगवान श्रीराम जी की पूजा अर्चना की और पूरे रायगढ़ अंचल की सुख, शांति और समृद्धि के लिए भगवान श्रीराम जी से प्रार्थना की। तत्पश्चात श्री केडिया द्वारा स्थानीय ग्रामीणों के साथ ही सामूहिक भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया गया।

इस दौरान अपने प्रिय भाजपा नेता विकास केडिया को अपने बीच पाकर स्थानीय ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बन रहा था जहां उनके द्वारा भाजपा नेता श्री केडिया के आगमन पर फूल मालाओं व ढोल मंजीरे के साथ उनका स्वागत सत्कार किया गया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

अंधेरा बाहर नहीं, भीतर है, दीप पहले मन में जलाइए – पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी

अंधेरा बाहर नहीं, भीतर है, दीप पहले मन में जलाइए - पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी रायगढ़ :- पूज्य बाबा...

More Articles Like This