spot_img
Monday, August 10, 2026

सेवानिवृत्त हुए एसआई बलदेव साय पैकरा और एएसआई पुरन सिंह सिदार, पुलिस कार्यालय में दी गई भावभिनी विदाई…

spot_img
Must Read

रायगढ़ ।  जिला पुलिस बल रायगढ़ में कार्यरत उपनिरीक्षक बलदेव साय पैकरा और सहायक उपनिरीक्षक पुरन सिंह सिदार कल 30 अप्रैल 2023 को जिला पुलिस में सेवारत रहते हुए अपनी अधिवार्षिकीय आयु 62 वर्ष पूर्ण करने के उपरांत सेवानिवृत्त हुए हैं जिन्हें आज पुलिस कार्यालय में ससम्मान विदाई दी गई है ।

  एडिशनल एसपी श्री संजय महादेवा द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों को लंबी सेवा के लिये विभाग की ओर से आभार प्रकट कर स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें आगे विभागीय एवं निजी कार्यों में किसी प्रकार की सहायता पर संपर्क करने कहा गया । सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों के परिवारजन भी सेवा सम्मान कार्यक्रम में उपस्थित थे । कार्यक्रम में उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों द्वारा सेवानिवृत्तों को पुष्प गुच्छ देकर दीर्घायु की शुभकामनाएं दी गई ।

सेवानिवृत्त अधिकारियों का संक्षिप्त परिचय

       उपनिरीक्षक बलदेव साय पैकरा वर्ष 1982 में मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में आरक्षक के पद पर भर्ती हुए । श्री पैकरा वर्ष 1995 में सरगुजा ट्रांसफर पर आए समय-समय पर विभागीय पदोन्नति पाकर वर्ष 2019 में उनका रायगढ़ हुआ । एसआई पैंकरा रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाने में लंबे समय तक सेवारत रहे तथा थाना प्रभारी कापू के पद पर भी अपनी सेवाएं दिये हैं । उपनिरीक्षक बलदेव साय पैकरा जिला जशपुर, थाना कांसाबेल के ग्राम सुजीबहार के रहने वाले हैं जो आगे ग्राम रजौटी में अपनी पत्नी व दो पुत्रियों के साथ जीवन व्यतीत करना बताए हैं। 

            वही सेवानिवृत्त हो रहे सहायक उपनिरीक्षक पुरन सिंह सिदार रायगढ़ जिले के ग्राम टेका के रहने वाले हैं । वर्तमान में वे राजीव नगर कोतरारोड में अपना मकान बनाकर निवासरत हैं । उनके परिवार में उनके दो बेटे और एक बेटी हैं । सहायक उपनिरीक्षक पुरन सिंह सिदार वर्ष 1981 में आरक्षक के पद पर रायगढ़ जिले में भर्ती होकर सेवारत रहे तथा लंबे समय तक ट्रैफिक थाना में सेवारत रहे हैं । दोनों ही पुलिस अधिकारी अपने कर्तव्यों के प्रति बेहद ईमानदार और निष्ठावान रहे हैं ।
Latest News

बूथ तक संगठन को मजबूत करना ही लक्ष्य” – छाल में जिला भाजपा की मासिक बैठक संपन्न

पूर्व कार्यों की समीक्षा के साथ तिरंगा यात्रा और संत रविदास जयंती की तैयारी पर जोर रायगढ़:- भारतीय जनता पार्टी...

More Articles Like This

error: Content is protected !!