कलेक्टर ने जनचौपाल में पहुंचे श्रमिकों के साथ मनाया बोरे बासी तिहार

spot_img
Must Read

बोरे बासी छत्तीसगढ़ में सिर्फ  आहार नही बल्कि लोक व्यवहार है-

कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा
दूर दराज से पहुंचे लोगों के साथ बैठकर कलेक्टर श्री सिन्हा ने खाया बोरे बासी, दीं शुभकामनाएं

रायगढ़, / सोमवार को कलेक्टर कार्यालय में जनचौपाल का आयोजन होता है। इस बार का जनचौपाल 01 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस पर लगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर इस दिन को श्रम और श्रमिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने बोरे बासी डे के रूप में मनाया जा रहा है। ऐसे में बोरे बासी का यह तिहार कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने जनचौपाल में पहुंचे श्रमिकों के साथ उनके बीच बैठ बोरे बासी खाकर मनाया।  
      कलेक्टर श्री सिन्हा ने इस मौके पर कहा यह श्रम को सम्मान देने श्रमिकों के प्रति आभार व्यक्त करने का प्रयास है। गांवों में मजदूर जब खेतों में काम करने जाते हैं तो पोषक तत्वों से भरपूर बोरे बासी खाकर जाते हैं। जिससे उन्हें दिनभर काम करने की ऊर्जा और गर्मी को सहने की शक्ति मिलती है। खेतों में काम कर रहे श्रमिक दोपहर में साथ बैठकर बोरे बासी खाते हैं और अपने दु:ख सुख बांटते हैं। छत्तीसगढ़ के खान-पान की संस्कृति का अभिन्न अंग बोरे बासी सिर्फ  एक आहार नही है बल्कि यह लोक व्यवहार भी है। उन्होंने सभी को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं दीं।  
इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर श्री शिव कंवर, एसडीएम रायगढ़ श्री गगन शर्मा, तहसीलदार रायगढ़ श्री लोमस मिरी, नायब तहसीलदार तृप्ति चंद्राकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित थे।
श्रमिकों को सम्मान देने कलेक्टर, एसपी एवं सीईओ ने मनाया बोरे-बासी तिहार
श्रमवीरों के सम्मान में आज मनाए जा रहे बोरे-बासी तिहार पर कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा, पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार और सीईओ जिला पंचायत श्री अबिनाश मिश्रा ने बोरे बासी खाकर अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को नई तकनीक सीखने और नवाचार के मिलेंगे अवसर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

रायगढ़ की एआई उड़ान-जागरूकता से नवाचार तक’ कार्यशाला में 1500 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा आईआईआईटी नया रायपुर के...

More Articles Like This