spot_img
Tuesday, June 23, 2026

प्रधानमंत्री के हृदय में 135 करोड़ लोगों की धड़कन । सांसद श्रीमती गोमती साय

spot_img
Must Read

फरसाबहार। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों के साथ लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय ने जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा में ग्राम मुंडाडीह के बूथ क्रमांक 245, मेंडरबहार में मन की बात सुनी।
श्रीमती गोमती साय ने मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि एक प्रधानमंत्री के हृदय में 135 करोड़ लोगों की धड़कन महसूस की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर माह देश के मन को अपने मन में आत्मसात करते हुए मन से मन की बात करते हैं। दुनिया के सबसे बड़े इस संवाद की सार्थकता का प्रमाण यह है कि आज भारत की बात पूरी दुनिया सुन रही है और सीख रही है कि किसी लोकतांत्रिक व्यवस्था में जन के मन को कैसे जाना जा सकता है। प्रधानमंत्री मोदी और छत्तीसगढ़ सहित भारत की जनता के बीच की बातचीत ने आज एक नया इतिहास रच दिया।
श्रीमती साय ने कहा कि हम भारतवासियों का सौभाग्य है कि नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री हमें मिला है जो हर दिन देश को एक नई प्रेरणा एक नई ऊर्जा प्रदान करने का कार्य करते हैं। 9 साल पहले 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से नरेंद्र मोदी जी ने विजयदशमी पर्व से मन की बात को शुरुआत को थी। जो आज तक जारी है। उन्होंने कहा कि मोदी जी आम लोगों के बीच ऐसे व्यक्ति की बात या जानकारी साझा करते है जो अन्य देशवासियों के लिए प्रेरणा बन सके। विपरीत परिस्थितियों के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन या अच्छा कार्य करने वाले खिलाड़ियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, छोटे व्यवसायियों, विद्यार्थियों, किसानों, महिलाओं की बातों को मन की बात में रखते हैं। मोदी जी मन की बात में जो बातें रखते हैं वह क्रांति का रूप ले लेती है। हमने देखा था कि सेल्फी विद डॉटर अभियान भी में की बात का हिस्सा था। मन की बात में उनकी कही बातें एक जन आंदोलन का रूप ले लेती हैं। भारतीयों के लिए गर्व की बात है कि मन की बात का 100वा एपिसोड यूनाइटेड नेशन में सुना जा रहा है।

Latest News

योग दिवस पर ओजस योग मंदिर का ‘योग महायज्ञ’: रायगढ़ में एक साथ 7 जगहों पर 300 से अधिक लोगों ने किया योग

संचालिका श्रेया अग्रवाल ने कहा — योगमय जीवन के लिए समर्पित रहेगा जीवन रायगढ़:- पिछले दो दशकों से घर-घर योग...

More Articles Like This

error: Content is protected !!