छत्तीसगढ़ में बढ़ा टारगेट किलिंग और नक्सली आतंक, प्रदेशवासियों को सुरक्षा देने में नाकाम कांग्रेस सरकार : शक्ति अग्रवाल

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

रायगढ। भाजपा नेता शक्ति अग्रवाल ने बयान जारी कर कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति में व्यस्त कांग्रेस सरकार प्रदेश में नक्सलियों से आम लोगों व जवानों को सुरक्षा देने में पूरी तरह विफल हुई है। जब से भूपेश सरकार बनी है तब से छत्तीसगढ़ में टारगेट किलिंग और नक्सली आतंक सर चढ़ कर बोल रहा है। कांग्रेस सरकार नक्सलियों की हिमायती बनी हुई है। यही कारण है कि केंद्र सरकार से भरपूर फोर्स मिलने के बाद भी नक्सलियों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। बघेल सरकार ने अपनी पुलिस फोर्स को तुष्टि करन की राजनीति में झोंक दिया है या फिर अवैध वसूली में। यही कारण है कि भुपेश सरकार में नक्सलियों का मनोबल बढ़ा है। आये दिन नक्सली राज्य में जवानों, आमजन और भाजपा कार्यकर्ताओ की हत्या कर रहे हैं। भुपेश सरकार की गलत रणनीति के कारण भारी संख्या में जवान शहीद हो रहे हैं। प्रदेश सरकार की आंतरिक सुरक्षा तंत्र पूरी तरह से फेल हो गई है। भाजपा नेता शक्ति अग्रवाल ने कहा कि भुपेश सरकार से यह प्रदेश सम्भला नहीं जा रहा है। बुधवार को भी नक्सली हमले में 10 जवानों के शहीद होने को लेकर शक्ति अग्रवाल ने कहा कि अगर भुपेश सरकार की खुफिया तंत्र काम करती होती तो यह घटना नहीं होती और एक साथ इतने जवान शहीद नहीं होते। उन्होंने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भुपेश बघेल की नाकामी की सजा जवान और प्रदेश की जनता भुगत रही है, यदि ऐसे ही हालात रहे तो छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का राज हो जाएगा। शक्ति अग्रवाल ने आम जनता से यह आह्वान भी किया है कि ऐसे निक्कमी सरकार को हटाने के लिए लोग कमर कस लें। इस विधानसभा चुनाव में भाजपा फिर से आएगी और डबल इंजन की सरकार बनते ही प्रदेश में नक्सलवाल हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This