भेलवा टिकरा में केलो संरक्षण महा अभियान चलाया गयाअभियान में आम जनों की रही भागीदारी

spot_img
Must Read


रायगढ़. / जिला प्रशासन द्वारा केलो नदी के तटवर्ती ग्रामों में केलो नदी जल संवर्धन एवं संरक्षण महा अभियान चलाया जाना सुनिश्चित किया गया है. इस अभियान के तहत आज रायगढ़ विकासखंड के ग्राम भेलवा टिकरा में सरपंच प्रतिनिधि अवध डनसेना के नेतृत्व में केलो नदी में आमजन की भागीदारी से केलो जल संरक्षण अभियान की शुरुआत की गई. अभियान में ग्राम पंचायत के उपसरपंच श्रीमती चमेली राठिया पंच मिलन चौहान , चंद्रिका राठिया अनीता डनसेना, फूलबाई चौहान (पंचगण) महिला स्व सहायता समूह के गुरबारी

चौहान, जगरमती यादव, पुस बाई राठिया हीरा मति राठिया कमला सिदार लक्ष्मी गोयल राजीव मितान क्लब के अध्यक्ष जूलाल चौहान के अलावा हूलेश यादव, रवि राठिया हरिराम राठिया सीताराम बरेठ नरेंद्र पटेल चंद्रिका पटेल घनश्याम पटेल गुलाब यादव गणमान्य नागरिक के अतिरिक्त शेख कलीमुल्लाह कृषि विकास अधिकारी श्रीमती अल्मा रेणुका तिग्गा श्रीमती जमीमा एक्का श्रीमती रंजीता पैकरा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी धीरपाल सिंह कंवर तकनीकी सहायक छबि लाल राठिया रोजगार सहायक श्रीमती निर्मला ठेठवार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती स्नेह लता डनसेना आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे. अभियान में शामिल लोगों का मानना है कि केलो नदी जीवनदायिनी नदी है इसका हमारी जन जीवन में व्यापक प्रभाव है जिला प्रशासन द्वारा इसके संरक्षण के लिए चलाया गया महा अभियान स्वागत योग्य है. इस अभियान को सतत जारी रखने की आवश्यकता है ताकि केलो नदी साफ सुथरा बना रहे. केलो है तो कल है के संकल्प के साथ महा अभियान का समापन हुआ.

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

कौशल से आत्मनिर्भरता की ओर: एनटीपीसी लारा ने ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाया

रायगढ़: एक सुई, एक धागा और एक नई शुरुआत—एनटीपीसी लारा के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के लिए...

More Articles Like This