22 टन स्क्रैप से भरा ट्रक जब्त, अवैध कबाड़ के विरुद्ध जूटमिल पुलिस की कार्यवाही, आरोपी गया जेल…

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel
रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर अवैध शराब, जुआ सट्टा एवं कबाड़ के विरुद्ध कार्यवाही के क्रम में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में 24 अप्रैल के शाम बड़वाल बेरियर के पास नाकेबंदी कर जूटमिल पुलिस मुखबिर सूचना पर उड़ीसा की ओर से ट्रक में अवैध कबाड़ ले आ रही ट्रक को पकड़ा गया है । वाहन को चेक करने पर उसमें लोहे के टुकड़े, एंगल, प्लेट वगैरह लोड थे । वाहन चालक किशोर कुमार साहू पिता गंगाराम साहू उम्र 23 साल निवासी ग्राम सेमरा वार्ड नंबर 03 शंकर मंदिर मोहल्ला थाना बुढहार जिला शहडोल (मध्य प्रदेश) ने बताया कि वह ओड़िशा राउरकेला से ट्रक में अवैध कबाड़ भरकर पूंजीपथरा की ओर जा रहा था । जूटमिल पुलिस द्वारा वाहन चालक से कबाड़ परिवहन के संबंध में कागजात पेश करने को कहने पर वाहन चालक कोई कागजात नहीं होना बताया जिस पर ट्रक क्रमांक एमपी 18 जी ए 2997 में लोड *करीब 22 टन लोहे का स्क्रैप कीमत करीब ₹93000 का जप्त* कर वाहन में लोड सम्पत्ति चोरी की संपत्ति होने पर विधिवत कबाड़ मय अवैध स्क्रैप के जब्ती कर आरोपी वाहन चालक किशोर कुमार साहू को थाने लाया गया । थाना जूटमिल में आरोपी के कृत्य पर इस्तगासा धारा 41(1+4)CrPC/379 IPC के तहत कार्यवाही कर आरोपी के परिजनों को कार्यवाही और गिरफ्तारी की सूचना देकर आरोपी को न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड की मांग की गई । माननीय न्यायालय द्वारा न्यायिक रिमांड स्वीकृत किए जाने पर आरोपी को जूटमिल पुलिस द्वारा जिला जेल दाखिल किया गया है । नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर कार्यवाही में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक रामकिंकर यादव, प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी तथा हमरा स्टाफ आरक्षक जितेश्वर चौहान, गणेश सिंह और प्रताप मिंज की अहम भूमिका रही है ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This