अग्निवीर बनकर पुष्पेन्द्र पटेल ने बढाया तारापुर का गौरव किसान का बेटा बना जल सेना का जवान

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel


रायगढ़ । शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तारापुर में अध्ययन कर 12वीं पास होने वाले छात्र पुष्पेंद्र पटेल ने भारतीय सेना के अग्निवीर में चयनित होकर सफलतापूर्वक अपनी ट्रेनिंग पूर्ण करते हुए इंडियन नेवी में सैन्यकर्मी के रूप में नियुक्ति प्राप्त की है। विदित हो कि पुष्पेंद्र पटेल कक्षा 9वीं से 10वीं तक एनसीसी (NCC ) में केडेट और फिर 11वीं 12वीं में एनएसएस का स्वयंसेवक रहा है वह एक सक्रिय और उत्साही विद्यार्थी के रूप में विद्यालय में अपनी भूमिका निभाता रहा पुष्पेन्द्र की इस उपलब्धि पर तारापुर विद्यालय परिवार गौरवान्वित है।मूलतः ग्राम अमलडीहा वि.ख.पुसौर जिला रायगढ निवासी उसके पिता अनंतराम पटेल एक मध्यवर्गीय किसान एवं माता श्रीमती गीता पटेल गृहणी है घर में भाई भुवनशंकर पटेल अध्ययनरत है। पुष्पेन्द पटेल ने बताया कि ग्रामीण स्कूल शास. उच्च. माध्य. विद्यालय तारापुर में एनसीसी की युनिट प्रारंभ होना मेरे लिए डिफेन्स फिल्ड में जाने के लिए प्रेरणा का अवसर बना जहाँ मैने एनसीसी की स्कूल युनिट से जुड़कर 28 छ.ग. एनसीसी बटालियन रायगढ़ के आफिसर्स एवं जवानों का कुशल मार्गदर्शन प्राप्त किया एवं एनसीसी आफिसर व्याख्याता किरण कुमार पटेल के निर्देशन में एकता और अनुशासन का पाठ पढ़ा वहीं एनएसएस से जुड़कर समाज सेवा और सत्कर्म की शिक्षा प्राप्त की जिसमें अपने दोनों बेटों को नेवी अफसर में भेजने वाले कार्यक्रम अधिकारी भोजराम पटेल का सानिध्य मार्गदर्शन मेरे लिए प्रेरणादायक रहा। पुष्पेन्द्र ने आगे बताया कि रायगढ़ जिला का तारापुर हायर सेकण्डरी स्कूल ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए एक बेहतर माहौल देता है जहाँ के प्राचार्य विद्याचरण प्रसाद कालो के नेतृत्व में समस्त विषय शिक्षकों का मार्गदर्शन विद्यार्थियों को उनके बेहतर भविष्य निर्माण की दिशा में अहम होता है। पुष्पेन्द्र पटेल ने अग्निवीर के रूप में 22 नवम्बर 2022 को चयनित होकर नेवी विभाग चुना एवं आईएनएस चिल्का उड़ीसा में प्रशिक्षण पश्चात अप्रेल में पास आउट हुआ है पुष्पेन्द्र का कहना है उसे भविष्य में नेवी अफसर के रूप में सेवा देने की चाहत है।

ग्राम अमलडीहा एवं तारापुर विद्यालय में हर्ष का माहौल ..

गांव के बेटा का भारतीय सेना के इंडियन नेवी विभाग मे चयनित होकर सैन्यकर्मी बनने पर पुष्पेन्द्र के परिवार एवं अमलडीहा ग्राम (पुसौर) में हर्ष का माहौल है वहीं तारापुर विद्यालय के व्याख्याता चंद्रशेखर पटेल, फणेंद्र कुमार पटेल, श्रीमती मंजू पटेल, श्रीमती चंद्रकांता सिदार, संगीता उपाध्याय, ज्योति देवांगन, नीलम मालाकार, पीटीआई विनीता पाणी, शिक्षक रामेश्वर डनसेना, रीता चौहान, प्रधानपाठक कुमार साहू, सुधाबाला नायक, श्रीमती किरण पटेल, मनोज पटेल लेखापाल केतन प्रसाद श्रीमती सरिता पटेल अलेख सिदार एव महेन्द्र पटेल ने पुष्पेन्द्र को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This