नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों की बढी मुश्किलें, चक्रधरनगर पुलिस बाइक से कर रही गली, मोहल्लों और आऊटर में सघन पेट्रोलिंग…

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

रायगढ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार द्वारा विजुअल पुलिसिंग को बढ़ावा दिए जाने थाना चौकी प्रभारियों को प्रतिदिन अपने स्टाफ के साथ मार्केट एरिया और गली, मोहल्लों में  पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया गया है  । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री संजय महादेवा व नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव उपाध्याय के निर्देशानुसार थाना प्रभारी चक्रधर नगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर द्वारा दुपहिया वाहनों से उनके क्षेत्र के गली मोहल्लों एवं चौक चौराहों में पुलिस की पहुंच मुनासिब जानते हुए प्रतिदिन अत्यधिक बसाहट वाले मोहल्ले सिंधी कॉलोनी, विनोबा नगर, विजयपुर, मोदीनगर, चौक बोईरदादर चौक, बेलादुला खर्रा घाट, मरीन ड्राइव, एसईसीएल ऑफिस, टीवी टावर, कमला नेहरू गार्डन आदि क्षेत्रों के गलियों मोहल्लों में जाकर पेट्रोलिंग किया जा रहा है । प्रमुख चौक चौराहों पर थाना प्रभारी मोहल्लेवासियों से चर्चा करते हैं । मोहल्लेवासियों द्वारा आउटर और सुनसान स्थानों में शराबियों के लुक छुप कर शराब पिए जाने की सूचना दी गई जिस पर थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ मरीन ड्राइव, केलो पुल के नीचे सुनसान क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर  रास्ते में बेवजह ग्रुप में बैठकर आने जाने वाले लोगो को परेशान करने वालो को सख़्त हिदायत देकर छोड़ा गया । चक्रधरनगर स्टाफ द्वारा पेट्रोलिंग दौरान जमुना इन चौक के पास लगे दुकानदारों को सख़्त हिदायत दिया गया कि शराब पीने वालों को सुविधा उपलब्ध ना करावे साथ ही साथ ऐसे लोगो को दुकान के आसपास रुकने से भी मना करें निर्देशों का पालन नहीं करने पर दुकान संचालकों पर उचित वैधानिक कार्यवाही की जावेगा । 

        एसएसपी सदानंद कुमार के दिशा निर्देशों पर पुलिस का बदला स्वरूप देखकर लोगों में सुरक्षा के प्रति  विश्वास बढ़ने लगा है । लोगों ने इस कदम के लिए चक्रधरनगर पुलिस बल को धन्यवाद देते हुए इस प्रकार निरंतर बाइक पेट्रोलिंग के लिए निवेदन किया गया है।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This