कोविड संक्रमण के बीच चक्रधर समारोह आयोजन के लिए कलेक्टर रानू साहू ने गठित की संयुक्त कमेटी

spot_img
Must Read

कमेटी समारोह आयोजन पर देगी रिपोर्ट, जिसे अभिमत के लिए भेजा जाएगा शासन को  

रायगढ़, / कलेक्टर रानू साहू ने जिले में बढ़ते कोविड संक्रमण को देखते हुए चक्रधर समारोह आयोजन पर निर्णय के संबंध में सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में आयुक्त नगर निगम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायगढ़ तथा डीन मेडिकल कालेज की एक चार सदस्यीय संयुक्त कमेटी गठित की है। यह कमेटी जिले में कोविड संक्रमण की स्थिति व पॉजिटिव केसेस, आगे संक्रमण प्रसार की संभावनाओं के आधार पर आयोजन के संबंध में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। जिसे अभिमत के लिए शासन को भेजा जाएगा।

जुलाई माह में तेजी से बढ़ रहा संक्रमण

जुलाई माह में रायगढ़ जिले में संक्रमण में तेजी से वृद्धि देखने को मिली है। 01 जुलाई को जहां जिले में कोई कोविड पॉजिटिव नहीं मिला था और 17 सक्रिय केसेसे थे, वहीं 19 जुलाई को 16 पॉजिटिव पाये गये व सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 153 हो चुकी है। इस दौरान जिले में पॉजीटिवटी रेट भी बढ़कर 2.6 प्रतिशत हो चुका है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

युवा संवाद से यादें ताजा, 12 साल पहले 2014 में कलेक्टर के रूप में आया था, आज मंत्री के रूप में युवाओं के बीच...

युवा संवाद से यादें ताजा, 12 साल पहले 2014 में कलेक्टर के रूप में आया था, आज मंत्री के...

More Articles Like This