आरसीए कप का ऑक्शन समारोह संपन्न
8 टीमें चुनी गई, प्रत्येक में 14 खिलाड़ी

spot_img
Must Read


रायगढ़। आरसीए कप प्रतियोगिता का आयोजन अप्रैल माह में होने जा रहा है। जिसके नीलामी समारोह का आयोजन होटल अंश में सोमवार को संपन्न हुआ। समिति के सदस्य आकाश चंद्रा एवं संतोष मिश्रा ने बताया कि समिति के अध्यक्ष रामचन्द्र शर्मा के निर्देशन में उक्त समारोह के गेस्ट ऑफ ऑनर दीपक डोरा, रितेश सिंघानिया, विनोद महामिया, सुरेन्द्र सिंह बल, दीपेश गर्ग, भरत गोयल, आकाश पुरसेठ, संजय प्रधान आदि रहे। अपने उद्बोधन में दीपक डोरा ने कार्यक्रम की प्रशंसा की। इसे खिलाडिय़ों के लिए बेहतर मौका बताया। रितेश सिंघानिया ने खेल में सहभागिता करने की बात भविष्य के लिए भी कही। कार्यक्रम के आरंभ में सदस्य कैलाश त्रिपाठी ने टूर्नामेंट के संबंध में प्रतिवेदन रखा । कार्यक्रम में सदस्य शम्मी पुरसेठ के द्वारा प्रतियोगिता की नियमावली बताई गई। अध्यक्ष रामचन्द्र शर्मा ने प्रतियोगिता का उद्देश्य एवं समिति संबंधी जानकारी रखी। टीम के चयन के पश्चात सभी अतिथियों को मोमेंटो प्रदान किया गया। मंच का संचालन सुश्री ऊर्जा जैन ने किया।
ये हैं आईकॉन प्लेयर
समिति के सदस्य कैलाश त्रिपाठी एवं आकाश चंद्रा ने बताया कि 8 टीमों का चयन ऑक्सन के द्वारा किया गया। इसमें ऑईकॉन प्लेयर इस प्रकार रहे। एआरसी टीम में राहुल सिदार, ख्याती टीडीएस रॉकर्स में करण महेश, संस्कार स्काई में सचिन चौहान, ए.पी. ब्लॉसटर में राहुल नायक, गोयल कंस्ट्रक्शन में अमित कुंवर, लिटिल एंजल में संजय प्रधान, रायगढ़ लॉयन्स में अक्षय गुप्ता एवं पॉली फाईटर में विकास द्विवेदी आईकॉन प्लेयर रहे। कार्यक्रम में आयोजन समिति के अध्यक्ष रामचन्द्र शर्मा, सदस्य आकाश चंद्रा, संतोष मिश्रा, कैलाश त्रिपाठी, कु. ऊर्जा जैन, आशीष ओझा, विधान यादव, शेख हन्नान, अनुग्रह नारायण, गौरव त्रिपाठी आदि शामिल रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन क्लीन हंट” में ₹32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार…फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने...

रायगढ़, 26 सितंबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में संचालित “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत...

More Articles Like This