उड़ीसा का एक और बाइक चोर गिरफ्तार, आरोपी से चोरी की पल्सर बाइक बरामद

spot_img
Must Read

रायगढ़ । जिले में लगातार बाइक चोरों पर कार्यवाही की जा रही है । इसी माह के प्रथम सप्ताह में साइबर सेल रायगढ़ की टीम द्वारा जिले में सिलसिलेवार हो रही बाइक चोरी के मामले में उड़ीसा के बाइक चोर रिंकू बाघ उर्फ साहिल पिता रघुनन बाग उम्र 22 साल निवासी रोगियोंडिपा हिमगीर थाना हिमगीर जिला सुंदरगढ़, ओडिशा को गिरफ्तार किया गया था, साइबर सेल और कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी से मिली जानकारी पर चोरी की बाइक खरीदने वाले तीन युवक और उड़ीसा के एक कबाड़ी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया था ।

  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार द्वारा सभी प्रभारियों को संपत्ति संबंधी अपराधों में अंकुश लगाने बाइक चोरों पर कार्यवाही का निर्देश दिया गया है । इसी क्रम में आज सुबह सायबर सेल और थाना चक्रधरनगर स्टाफ द्वारा मुखबीर सूचना पर मेडिकल कॉलेज रोड के पास एक युवक गोविंद उर्फ राहुल डनसेना को बाइक बेचने ग्राहक तलाश करते पकड़ा गया है । आरोपी के पास से एक पल्सर मोटरसाइकिल सीजी 13 H- 9565 बरामद किया गया है जिसे आरोपी द्वारा 14 मार्च को विजयपुर बोईरदादर से चोरी कर रायगढ़ से ओडिशा ले जाना बताया । आरोपी आज सुबह पल्सर बाइक को बेचने की फिराक में रायगढ़ लेकर आया था और पकड़ा गया । आरोपी से बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में विजयपुर बोईरदादर के विजय कुमार राठिया द्वारा 14 मार्च की रात्रि घर के आंगन से मोटरसाइकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराया गया है जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध नकबजनी का अपराध पंजीबद्ध किया गया था । *आरोपी गोविंद उर्फ राहुल डनसेना पिता दया डनसेना उम्र 21 साल निवासी सहसपुर थाना हिमगिर जिला सुंदरगढ़ उड़ीसा* को चक्रधरनगर पुलिस द्वारा नकबजनी के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । बाइक चोरी मामले में थाना चक्रधरनगर एवं साइबर सेल स्टाफ की प्रमुख भूमिका रही है ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दिवाली में रोशन हुआ बाजार, स्व सहायता समूह की महिलाओं को भी मिल रहा रोजगार…तीन दिनों के बाजार का ईडी और सीईओ ने किया...

दिवाली में रोशन हुआ बाजार, स्व सहायता समूह की महिलाओं को भी मिल रहा रोजगार तीन दिनों के बाजार का...

More Articles Like This