पति के हिस्से की शराब गटक लेने वाली महिला की कर दी हत्या

spot_img
Must Read

जशपुर.12 मार्च (रमेश शर्मा)
जशपुर जिले में पति के हिस्से की पूरी शराब को गटक लेने वाली एक महिला की उसके पति ने डंडे से निर्ममता पूर्वक पिटाई कर देने से उसकी मौत हो गई .
पति की पिटाई के बाद गंभीर रूप से घायल ललिता एक्का नामक इस महिला की जशपुर अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी.
इस मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच के बाद आरोपी पति आदर्श एक्का को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने बताया कि एक साथ शराब का सेवन करने के शौकीन इस दम्पति के बीच अक्सर अधिक शराब पी लेने की बात को लेकर लड़ाई झगड़ा हुआ करता था.
बीती रात को भी मृतिका ललिता एक्का ने जब पति के हिस्से की शराब गटक ली तो कुपित होकर पति ने उसकी डंडे से पिटाई कर दी. इस महिला को गंभीर हालत में जशपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.
जशपुर थाना पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर आदर्श एक्का को गिरफ्तार कर लिया है .

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

अदाणी फाउंडेशन ने 10 गांवों में दिया पशुधन स्वास्थ्य प्रबंधन प्रशिक्षण 274 किसानों को मिला सीधा लाभ, महिलाओं की रिकॉर्ड भागीदारी से महिला सशक्तिकरण...

रायगढ़, : ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ करने और वैज्ञानिक पशुपालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रायगढ़ में एक...

More Articles Like This