सत्यनारायण बाबा के आशीर्वाद से सम्पन्न हुआ रुद्राभिषेक पूजन

spot_img
Must Read

उत्कल ब्राह्मण महिला संगठन ने ब्रतोपनयन संस्कार के निर्विघ्न संपन्नता की कामना हेतु कराया बाबाधाम में पूजन

संमस्त विप्रजनों को आभार-अध्यक्ष सुनीता आचार्य

रायगढ़/रायगढ़ बाबा सत्यनारायण जी के आशीर्वाद से रायगढ़ तहसील की उत्कल ब्राह्मण समाज विकास सेवा समिति महिला संगठन के समस्त पदाधिकारीयो द्वारा आगामी आयोजन जिला स्तरीय ब्रतोपनयन संस्कार के निर्विघ्न सम्पन्नता हेतु जिलाध्यक्ष अरुण पंडा एवं रायगढ़ तहसील अध्यक्ष चित्रसेन शर्मा के मार्गदर्शन में तथा जिले के संमस्त विप्रजनों की गरिमामयी उपस्थिति में रायगढ़ तहसील महिला संगठन के पदाधिकारीयो द्वारा सत्यनारायण बाबाधाम में रुद्राभिषेक पूजन किया गया जिसमें महिलाओं की भी शतप्रतिशत उपस्थिति रही।
उत्कल ब्राह्मण समाज के मीडिया प्रभारी दीपक आचार्य ने बताया कि जिला उत्कल ब्राह्मण विकास संगठन एवं कल्याण समिति द्वारा प्रतिवर्ष ब्रतोपनयन संस्कार का भव्य आयोजन किया जाता है बीते वर्ष रायगढ़ बंसीवट में ही वृहद ब्रतोपनयन संस्कार का आयोजन किया गया जो पूरे अंचल ही नहीं राज्य में गौरव का विषय रहा,उसी कार्यक्रम में इस वर्ष जिला स्तरीय ब्रतोपनयन संस्कार 29 और 30 मार्च राम नवमी के पावन पर्व पर घरघोड़ा में आयोजित किया जाना है उक्त कार्यक्रम के निर्विघ्नं रूप से संपन्न होने की सकारात्मक मनसा को लेकर रायगढ़ तहसील की उत्कल ब्राह्मण समाज विकास सेवा समिति महिला संगठन ने जिलाध्यक्ष अरुण पंडा एवं तहसील अध्यक्ष चित्रसेन शर्मा के मार्गदर्शन तथा जिले भर से पहुँचे विप्रजनों की गरिमामयी उपस्थिति में रायगढ़ तहसील महिला अध्यक्ष सुनीता आचार्य के नेतृत्व में 9 मार्च गुरुवार को रुद्राभिषेक पूजन श्री सत्यनारायण बाबा धाम कोसमनारा में सम्पन हुई जिसमे जजमान चित्रसेन शर्मा डोलेश्वरी शर्मा रहे तथा महाराज राधे श्याम मिश्रा रहे अंत मे भोग प्रसाद का वितरण किया गया।
पूजन कार्यक्रम में महिला संगठन की जिला उपाध्यक्ष रंजीता मिश्रा,तहसील उपाध्यक्ष रीना शर्मा,तहसील सचिव सुष्मिता आचार्य,तहसील कोषाध्यक्ष सीमा पंडा कार्यकारिणी सदस्य सुलोचना शर्मा,मंजू दास,पुष्पा शर्मा,सुमन आचार्य,तृप्ति,मंजुलता एवं जिले के विप्रजनों में वरिष्ठ संरक्षक टिकेश्वर मिश्रा,सचिव अशोक पंडा,सत्यदेव शर्मा,भारत पंडा,नीलांचल पंडा,युगल किशोर पंडा,दिनेश शर्मा,अम्बिका पंडा,विद्याधर देवता,श्रीपति मिश्रा,हीरालाल पंडा,ब्रजकिशोर शर्मा,मनोज सतपथी लैलूंगा सदस्यों की उपस्थिति रही।
सुनीता आचार्य,अध्यक्ष,रायगढ़ तहसील उत्कल ब्राह्मण समाज विकास सेवा समिति ने बताया कि जिला स्तरीय ब्रतोपनयन संस्कार रामनवमी लग्न में घरघोड़ा में आयोजित किया जाएगा जिसके निर्विघ्न सम्पन्नता की कामना को लेकर हम लोगो ने रुद्राभिषेक पूजन श्री सत्यनारायण बाबाधाम में कराया,साथ ही भोग प्रसाद वितरण किया गया,जिले भर से आये संमस्त विप्रजनों का सादर आभार।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

महाराजा श्री अग्रसेन जयंती 2026 की पत्रिका का भव्य विमोचन

14 दिवसीय महोत्सव में 56 से अधिक कार्यक्रम, राष्ट्रीय स्तर का मास्टर शेफ, AI कार्यशाला और भव्य शोभायात्रा होगी...

More Articles Like This