spot_img
Sunday, June 28, 2026

नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग योजना अंतर्गत किसानों को जैविक खेती पर प्रशिक्षण एवं सामग्री वितरित…जिंदल फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार एवं कृषि विभाग घरघोड़ा का किसान हितैषी पहल

spot_img
Must Read
किसानों की जैविक एवं प्राकृतिक खेती के प्रयास सराहनीयः एसडीएम घरघोड़ा

तमनार- जिंदल फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार एवं कृषि विभाग घरघोड़ा के संयुक्त तत्वावधान में भारत सरकार द्वारा संचालित नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग (एनएमएनएफ) योजना के अंतर्गत ग्राम छर्राटांगर में जरूरतमंद व जागरूक किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के चयनित 250 किसानों को जैविक सामग्री जैसे पोटेशियम, भुसखा, भुरस, जीवामृत, बीजामृज तैयारी हेतु बाल्टी उपलब्ध कराया गया।


प्रशिक्षण कार्यकम में अनुविभागीय अधिकारी श्री दूर्गा प्रसाद अधिकारी के मुख्य आतिथ्य एवं तहसीलदार घरघोड़ा श्री मनोज कुमार गुप्ता के विशिष्ठ आतिथ्य, सरपंच, पंच, जनप्रतिनिधियों, एफपीओ के किसान एवं शताधिक किसानों की उपस्थिति में कायक्रम का आयोजन किया गया। वहीं अपने सारगर्भित सम्बोधन में श्री दूर्गा प्रसाद अधिकारी ने जैविक एवं प्राकृतिक खेती को अपनाने और बेहतर उत्पादन के प्रति किसानों को जागरूक होने का आग्रह किया। इस दौरान अधिकारी द्वय एव किसानो ने जिंदल फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार द्वारा गठित एफपीओ जिंदल हरियाली आदिवासी उत्थान सहकारी समिति के अध्यक्ष श्री शिवनंदन राठिया के जैविक खेती का भ्रमण कर उसके प्रयासों को सराहा।
   कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र रायगढ़ के कृषि विशेषज्ञ श्री प्रभात सिंह ठाकुर, एसडीओ कृषि विभाग, घरघोड़ा,  श्री केके पैंकरा, डाॅ. कन्हैया लाल पटेल एवं जिला महासमुंद से श्री राधेलाल साहु द्वारा किसानों को प्राकृतिक खेती की आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को जैविक खाद, जीवामृत, घनजीवामृत, बीज उपचार, कीट नियंत्रण हेतु जैविक उपाय, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण सहित प्राकृतिक खेती के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
   इस अवसर पर चयनित 250 किसानों को खेती में उपयोगी जैविक सामग्री एवं आवश्यक संसाधन जैविक सामग्री जैसे पोटेशियम, भुसखा, भुरस, जीवामृत, बीजामृज तैयारी हेतु बाल्टी वितरण किया गया, जिससे वे प्राकृतिक खेती को अपनाकर कम लागत में अधिक लाभ प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों से मुक्त खेती की ओर प्रेरित करना तथा पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मिट्टी की उर्वरता बढ़ाना है।
   इस दौरान कार्यक्रम को अपने प्रेषित संदेश में श्री ऋषिकेश शर्मा, विभागाध्यक्ष, सीएसआर, जेपीएल तमनार ने कहा कि जिंदल फाउण्डेशन तमनार सर्वांगीण विकास के लिए सदैव समर्पित है। क्षेत्र के जरूरतमंद व जागरूक किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करने हेतु इस प्रकार के आधुनिक प्रशिक्षण कार्यक्रम कृषि विभाग तमनार एवं घरघोड़ा के सहयोग से संचालित किये जा रहे हैं। श्री शर्मा ने किसानों से आग्रह किया कि इन योजनाओं से लाभ सुनिश्चित करें। कार्यक्र के दौरान जिंदल फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार के कृषि विशेषज्ञ श्री सुरेश डनसेना एवं श्री शिवचरण दिवाकर, कृषि विस्तार अधिकारी छर्राटांगर ने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी किसानों को उन्नत खेती व बेहतर उत्पादन की शुभकामनाएॅ देते हुए आभार ज्ञापन किया।
कार्यक्रम में राबो बांध प्रक्षेत्र के 300 किसान उपस्थित रहे और उन्होंने प्राकृतिक खेती की ओर कदम बढ़ाने हेतु उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। किसानों ने इस प्रकार के आयोजन को अत्यंत लाभकारी बताते हुए जिंदल फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार एवं कृषि विभाग घरघोड़ा के समर्पित प्रयासें की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा गया कि यह खेती पद्धति न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि भूमि की गुणवत्ता को भी लंबे समय तक बनाए रखने में सहायक है।

Latest News

राम की आस्था पर प्रहार करने वाले कालनेमी.., श्रद्धा मोम की नहीं वज्र की है:- ओपी चौधरी

ओपी चौधरी बोले - रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले आज अयोध्या की बात कर रहे रायगढ़ :- राम मंदिर से...

More Articles Like This

error: Content is protected !!