मिलेट महोत्सव: 28 फरवरी को रायगढ़ के रामलीला मैदान में हो रहा आयोजित

spot_img
Must Read


एक्सपट्र्स बताएंगे मिलेट से जुड़ी सेहत की खूबियां और खेती के फायदेमंद तरीके
मिलेट व्यंजनों के लगेंगे स्टॉल्स, लघु धान्य फसलों की प्रदर्शनी के साथ महोत्सव में होगा नुक्कड़ नाटक का मंचन

रायगढ़, / कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन रायगढ़ एवं उप संचालक कृषि रायगढ़ के द्वारा संयुक्त रूप से दिनांक 28 फरवरी 2023 को ”मिलेट्स महोत्सवÓÓ कार्यक्रम का आयोजन रामलीला मैदान रायगढ़ में दोपहर 12 बजे से रात्रि 10 बजे तक किया जा रहा है। ”मिलेट्स महोत्सवÓÓ में कृषि विभाग, उद्यान विभाग, वन विभाग, सी.मार्ट, कृषि विज्ञान केन्द्र, कृषि महाविद्यालय के छात्रों, आयुष विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा शहर के प्रतिष्ठित होटल एवं रेस्टोरेंट के द्वारा झाकीयां एवं स्टॉल लगाये जायेगें। जिनके माध्यम से कृषकों एवं आम जनता में मिलेट्स (लघु धान्य फसलों) की खेती के लाभ एवं लघु धान फसलों के अनाज के उपयोग से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के संबंध में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया जावेगा। इसके साथ ही इस कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन एवं लोक नृत्य की प्रस्तुती भी दी जावेगी। जिले के कृषकों एवं आम जन से अपील है कि दिनांक 28 फरवरी 2023 को ”मिलेट्स महोत्सवÓÓ रामलीला मैदान रायगढ़ में सम्मिलित होकर विशेषज्ञों से मिलेट्स की खेती का ज्ञान, मिलेट्स से होने वाले स्वास्थ्य लाभ तथा मिलेट्स से बने व्यजंनों का आनंद लेवें ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

हिन्दी दिवस पर धौराभांठा स्कूल में किया गया कार्यक्रम का आयोजन

रायगढ़ 14 सितंबर। हिन्दी दिवस के अवसर पर जेपीएल जिंदल फाउंडेशन द्वारा शासकीय उच्च. माध्यमिक विद्यालय धौराभांठा में कार्यक्रम...

More Articles Like This