उत्कल ब्राह्मण समाज की महिला संगठन कराएगी सत्यनारायण बाबाधाम में रुद्राभिषेक पूजन

spot_img
Must Read

महिला संगठन करती है ब्रतोपनयन संस्कार के निर्विघ्न संपन्नता की कामना-अध्यक्ष सुनीता आचार्य

रायगढ़/रायगढ़ तहसील की उत्कल ब्राह्मण समाज विकास सेवा समिति महिला संगठन के समस्त पदाधिकारीयो द्वारा आगामी आयोजन जिला स्तरीय ब्रतोपनयन संस्कार के निर्विघ्न सम्पन्न होने हेतु जिलाध्यक्ष अरुण पंडा एवं रायगढ़ तहसील अध्यक्ष चित्रसेन शर्मा के मार्गदर्शन में रायगढ़ तहसील महिला अध्यक्ष सुनीता आचार्य एवं महिला संगठन के पदाधिकारीयो द्वारा रुद्राभिषेक पूजन करने की योजना हेतु बैठक आहूत की गई जिसमें महिलाओं की शतप्रतिशत उपस्थिति रही।
जिला उत्कल ब्राह्मण विकास संगठन एवं कल्याण समिति द्वारा प्रतिवर्ष ब्रतोपनयन संस्कार का भव्य आयोजन किया जाता है बीते वर्ष रायगढ़ बंसीवट में ही वृहद ब्रतोपनयन संस्कार का आयोजन किया गया जो पूरे अंचल ही नहीं राज्य में गौरव का विषय रहा,उसी कार्यक्रम में इस वर्ष जिला स्तरीय ब्रतोपनयन संस्कार 30 मार्च राम नवमी के पावन पर्व पर घरघोड़ा में आयोजित किया जाना है उक्त कार्यक्रम के निर्विघ्नं रूप से संपन्न होने की सकारात्मक मनसा को लेकर रायगढ़ तहसील की उत्कल ब्राह्मण समाज विकास सेवा समिति महिला संगठन ने जिलाध्यक्ष अरुण पंडा के मार्गदर्शन तथा रायगढ़ तहसील महिला अध्यक्ष सुनीता आचार्य के नेतृत्व में 26 फरवरी रविवार उनके निवास मे बैठक आहूत की गई जिसमे महिला शक्तियो ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि रुद्राभिषेक पूजन को 9 मार्च गुरुवार को श्री सत्यनारायण बाबा धाम कोसमनारा में समाज के समस्त विप्र बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न कराई जाएगी साथ ही भोग प्रसाद का वितरण किया जाएगा।बैठक दौरान महिला संगठन की
संरक्षक गौरी आचार्य,प्रिया आचार्य,डोलेश्वरी शर्मा,जिला उपाध्यक्ष रंजीता मिश्रा,तहसील सचिव सुष्मिता आचार्य,तहसील कोषाध्यक्ष सीमा पंडा,कार्यकारिणी सदस्य पुष्पा शर्मा,प्रियंका रथ,तृप्ति आचार्य,विभा आचार्य,चंद्रेश मिश्रा,पूजा एवं सदस्यों की उपस्थिति रही।
सुनीता आचार्य,अध्यक्ष,रायगढ़ तहसील उत्कल ब्राह्मण समाज विकास सेवा समिति ने बताया कि जिला स्तरीय ब्रतोपनयन संस्कार रामनवमी लग्न में घरघोड़ा में आयोजित किया जाएगा जिसके निर्विघ्न सम्पन्न होने की मनसा को लेकर हम लोगो ने आज बैठक किया जिसमें रुद्राभिषेक पूजन श्री सत्यनारायण बाबाधाम में कराने का निर्णय लिया गया है,ब्रतोपनयन कार्यक्रम में हम सभी महिलाओं का तन मन धन से पूर्ण सहभागिता रहेगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार…चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में काट पत्ती जुआ खेलते आरोपियों...

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार... चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में...

More Articles Like This