बर्तन बैंक से स्वावलंबी बनेंगी स्व सहायता समूह की महिलाएँ…सिंगल युज प्लास्टिक के उपयोग को बंद करना है उद्देश्य-महापौर जानकी काट्जू

spot_img
Must Read

रायगढ़ / नगर पालिक निगम, रायगढ़ द्वारा दीनदयाल अंत्योदय योजनांतर्गत गठित महिला स्व सहायता समूहों को स्वालंबी बनाने एवं शहर में सिंगल युज प्लास्टिक के उपयोग को बंद करने के उद्देश्य से महापौर जानकी काटजू एवं आयुक्त संबित मिश्रा नगर पालिक निगम के मार्गदर्शन में 08 क्षेत्र स्तरीय संघ/स्व सहायता समूहों को बर्तन बैंक संचालित करने हेतु आवष्यक बर्तन का वितरण किया गया। जिसकों नगर पालिक निगम के दिशा-निर्देशानुसार बाजार मूल्य से कम दर पर संबंधित क्षेत्र स्तरीय संघ की महिलाओं द्वारा अपने अपने क्षेत्र में बर्तन सामाग्री उपलब्ध करायेंगी।


इस प्रकार शहर में बाजार मूल्य से कम दर पर बर्तन बैंक उपलब्ध हो जाने से सिंगल युज प्लास्टिक डिस्पोजल के उपयोग को रोकने में सहयोग मिलेगा। इस सकारात्मक पहल को नगर निगम की महापौर जानकी काटजू एवं निगम आयुक्त संबित मिश्रा के द्वारा दिनांक 24.02.2023 को धरातल पर लाने हेतु क्षेत्र स्तरीय संघ की महिलाओं को निःशुल्क बर्तन सामग्री उपलब्घ कराई गई है। जिसमें शहर के वार्ड क्र. 01 राजीव नगर में श्री क्षेत्र स्तरीय संघ अंतर्गत अपराजिता स्व सहायता समूह मो. नं. 6266045653, वार्ड क्र. 16 बैंकुण्ठपुर में माॅ शक्ति क्षेत्र स्तरीय संघ अंतर्गत शक्ति स्व सहायता समूह, मो. नं. 7697011117, वार्ड क्र. 06 इंदिरा नगर एवं वार्ड क्र. 47 उर्दना में रामेष्वर क्षेत्र स्तरीय संघ अंतर्गत माॅ शेरावाली स्व सहायता समूह, मो. नं. 9993066822, वार्ड क्र. 28 पंजरी प्लांट में कान्हा जी क्षेत्र स्तरीय संघ अंतर्गत दूर्गा स्व सहायता समूह, मो. नं. 6266103534 वार्ड क्र. 21 बेलादुला में उत्साह क्षेत्र स्तरीय संघ अंतर्गत स्वास्तिक स्व सहायता समूह, मो. नं. 9770118497, वार्ड क्र. 38 सोनूमुड़ा- नावापारा वार्ड में नई किरण क्षेत्र स्तरीय संघ अंतर्गत राधा स्वामी स्व सहायता समूह, मो. नं. 9098770733, वार्ड क्र. 34 सराईभद्दर में सखी क्षेत्र स्तरीय संघ अंतर्गत मिनी स्व सहायता समूह मो. नं. 8718991015 एवं वार्ड क्र. 43 गोरखा में प्रगति क्षेत्र स्तरीय संघ अंतर्गत कस्तुरबा स्व सहायता समूह मो. नं. 8085852175 द्वारा कुल 08 स्थलों पर दीदी बर्तन बैंक के नाम से बाजार दर से कम कीमत पर संचालित किया गया है। निःसंदेह इस योजनांतर्गत गठित महिला स्व सहायता समूहों को स्वालंबी बनने एवं शहर में सिंगल युज प्लास्टिक उपयोग को बंद करने का उद्देष्य पूर्ण होगा।

महापौर जानकी काट्जू ने बताया कि महिला स्व सहायता समूहों को स्वालंबी बनाने एवं शहर में सिंगल युज प्लास्टिक के उपयोग को बंद करने के उद्देश्य से बर्तन बैंक खोला जा रहा है नगर निगम द्वारा स्व सहायता समूहों को निःशुल्क बर्तन दिया गया अब बाजार भाव से कम दर पर लोगो को बर्तन तो उपलब्ध होगा साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक से भी छुटकारा मिल जाएगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

हिन्दी दिवस पर धौराभांठा स्कूल में किया गया कार्यक्रम का आयोजन

रायगढ़ 14 सितंबर। हिन्दी दिवस के अवसर पर जेपीएल जिंदल फाउंडेशन द्वारा शासकीय उच्च. माध्यमिक विद्यालय धौराभांठा में कार्यक्रम...

More Articles Like This