मुक्तिधाम में लगे लोहे के एंगलों की चोरी, चंद घंटों में चोरी के माल समेत पकड़ा गया आरोपी…

spot_img
Must Read

रायगढ़ । कल दिनांक 19.02.2023 को ग्राम कोतमरा के सरपंच अमीन कुमार पटेल (उम्र 53 वर्ष) के द्वारा थाना पुसौर में ग्राम कोतमरा के मुक्तिधाम से 03 नग लोहे का एंगल को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया, रिपोर्ट पर थाना पुसौर में अज्ञात आरोपी पर चोरी का अपराध दर्ज कर पतासाजी में लिया गया । थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम के नेतृत्व में माल मुल्जिम की पतासाजी किया गया । पुसौर पुलिस के सक्रिय सूचनातंत्र  पर जांच टीम को मुखबिर  से सूचना मिली कि ग्राम लोहरसिंह का दिलचंद नट (33 साल) को क्षेत्र में संदिग्ध घूमते देखा गया है । तत्काल पुसौर पुलिस ने संदेही दिलचंद नट को हिरासत में लिया गया जिससे मुक्तिधाम में लगे लोहे के एंगल चोरी के संबंध में पूछताछ किये जाने पर चोरी करना स्वीकार किया । *आरोपी दिलचंद नट पिता स्व. रंगसाय नट उम्र 33 वर्ष निवासी  ग्राम लोहरसिंह* के मेमोरंडम पर 3 लोहे का एंगल कीमती 9,000 का बरामद किया गया है । चोरी के मामले 6 घंटे के भीतर माल मुल्जिम की पतासाजी में निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम, प्रधान आरक्षक शंभु पाण्डेय, आरक्षक चंद्रशेखर लोधा, लक्ष्मी पटेल, नवधा भैना की अहम भूमिका रही है ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

घरघोड़ा में करमा त्योहार की तैयारियां तेज, सांसद राधेश्याम राठिया एवं स्थानीय विधायक लालजीत राठिया को दिया गया सादर निमंत्रण

झांपपारा में 22 सितंबर को होगा करमा महोत्सव, पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण एवं सामूहिक करमा सेवा नृत्य का आयोजन घरघोड़ा। प्रकृति,...

More Articles Like This