मांगे जायज है साथ ही तात्कालिक एवं आर्थिक सहायता राशि प्रदान करना उनके हित मे होगा-सलीम नियारिया

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

पूर्व सभापति ने दिया आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अपना समर्थन

रायगढ़ / आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कई मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल किया हुआ है उनके समर्थन में पूर्व सभापति सलीम नियारिया मिनी स्टेडियम हड़ताल स्थल पर पहुँचे उन्होंने कहा वास्तव में ईनकी मांगे जायज है सरकार को मांग पूरी करनी चाहिए।
पूर्व सभापति एवं वर्तमान पार्षद सलीम नियारिया ने बताया कि शासन की योजनाओं को क्रियान्वित करने में सबसे अहम कार्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ का होता है,जो लोगो को मुख्यधारा से जोड़ने का काम करती है,कोविड काल मे इन्होंने अपने जान की परवाह किये बिना घर घर दस्तक देकर राशन वितरण,टीकाकरण,लिस्ट चस्पा करना आदि का कार्य किया।वही मतदान के वक्त सबसे अधिक जिम्मेदारी दीदियों की ही होती है।देखा जाए तो नानिहलो को गढ़ने वाली ये दीदी ही होती हैं।सलीम नियारिया ने दीदियों के लिये सरकार से मांग किया कि इनका मानदेय कलेक्टर दर तो होना ही चाहिए साथ ही जब किसी आंगनबाड़ी दीदी के घर किसी की मृत्यु हो जाती है तो तात्कालिक सहायता अंतर्गत 25000 हजार की राशि तथा परिजनों को आर्थिक सहायता हेतु 1 लाख रु की राशि देना उनके हित मे होगा,मैं शासन से आग्रह करना चाहूंगा कि इन मेहनतकश दीदियों की मांगों को अवश्य पूर्ण करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

अंधेरा बाहर नहीं, भीतर है, दीप पहले मन में जलाइए – पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी

अंधेरा बाहर नहीं, भीतर है, दीप पहले मन में जलाइए - पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी रायगढ़ :- पूज्य बाबा...

More Articles Like This