spot_img
Tuesday, August 4, 2026

भाजपा महिला मोर्चा जिला पदाधिकारियों की घोषणा,बीना विश्वास और दुर्गा देवांगन जिला महामंत्री बनाए गए

spot_img
Must Read


चुनावी वर्ष में सभी वर्ग और विधानसभा का सामंजस्य बनाने की कोशिश : शोभा शर्मा
रायगढ़: / भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीमती शोभा शर्मा ने आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री अरूण साव जी,भाजपा संगठन महामंत्री श्री पवन साय जी और भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रैमती शालिनी राजपूत के मार्गदर्शन में और जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल और जिला महामंत्री द्वय अरुण धर दीवान एवम सतीश बेहरा और महिला मोर्चा जिला प्रभारी श्रीमती मंजुलता नायक की सहमति से आज अपनी जिला पदाधिकारियों की घोषणा की,आगामी नवंबर माह में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए उन्होंने सभी वर्ग और चारो विधानसभा के प्रतिंनिधित्व पर ध्यान दिया,धर्मजयगढ़ विधानसभा से चार बार की बी डी सी और पूर्व में जिला उपाध्यक्ष का सफल दायित्व निभाने वाली श्रीमती बीना विश्वास और पूर्व में जिला महामंत्री का दायित्व निभाने वाली श्रीमती दुर्गा देवांगन को महामंत्री बनाया गया,वही जिला उपाध्यक्ष का दायित्व वरिष्ठ नेत्री पूर्व पार्षद अनुषा कातोरे,सुश्री अंकिता चौधरी,श्रीमती लोकेश्वरी सिदार,श्रीमती रोहिणी चंद्रा,श्रीमती अंजना ठाकुर वही श्रीमती अर्चना अग्रवाल को कोषाध्यक्ष और श्रीमती स्मिता बंजारे को सह कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया,वही श्रीमती इंदिरा गुप्ता,श्रीमती बेबी ठाकुर,श्रीमती रेणु साहू,श्रीमती मंजू ठाकुर,श्रीमती लक्ष्मी निषाद,श्रीमती लक्ष्मी विश्वास को मंत्री का दायित्व दिया गया !


श्रीमती चंपा माली को कार्यालय मंत्री और श्रीमती निशा शुक्ला को सह कार्यालय मंत्री वही श्रीमती अंजू शर्मा को नारी शक्ति संयोजक एवम रीना दास महंत को नारी शक्ति सह संयोजक बनाया गया ,वही श्रीमती सरिता राजेंद्र ठाकुर को मीडिया प्रभारी ,श्रीमती सरिता चौहान को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया,वही श्रीमती राधा पटेल को सोशल मीडिया प्रभारी एवम श्रीमती कुमारी साहिस को सोशल मीडिया सह प्रभारी बनाया गया !
श्रीमती शोभा शर्मा ने आज अपने पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए बताया की आगामी चुनाव को देखते हुए और सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के अपने अपने क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए पिछले संगठन के कार्यों को देखते और विधानसभा के वरिष्ठ नेताओं से मार्गदर्शन लेकर उनकी नियुक्ति की और बहुत जल्द ही कार्यकारणी सदस्यों की भी घोषणा कर दी जाएगी !

Latest News

रायगढ़ कांग्रेस भवन में मासिक बैठक संपन्न, महंगी बिजली व स्मार्ट मीटर के खिलाफ आंदोलन की बनी रणनीति

रायगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ (ग्रामीण) की मासिक बैठक एवं संगठनात्मक समीक्षा बैठक मंगलवार को जिला कांग्रेस भवन, रायगढ़...

More Articles Like This

error: Content is protected !!