spot_img
Friday, July 3, 2026

जिले के पांचों कांग्रेसी विधायक से मिलकर राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में मतदान हेतु आग्रह किया भाजपाइयों ने

spot_img
Must Read

रायगढ़ / जिले के पांचों विधानसभा में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायकों से मिलकर राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती द्रोपदी मुर्मू के समर्थन में मतदान हेतु आग्रह किया। लिखित आवेदन में भाजपाइयों ने उल्लेख किया है कि भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में यह स्वर्णिम अवसर आ रहा है, जब जनजातीय वर्ग के सदस्य को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है। यह पल संविंधान निर्माता बाबा साहेब के समता मूलक समाज के स्वप्न के साकार होने जैसा है। जैसा कि आपको विदित है कि आगामी 18 जुलाई को भारत के राष्ट्रपति का चुनाव होना है। राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ओर से श्रीमती द्रोपदी मुर्मू जी को उम्मीदवार बनाया गया है। उन्हें वाईएसआर कांग्रेस, बीजू जनता दल, शिवसेना सहित कई अन्य कई ऐसे दलों का भी समर्थन मिला है, जो एनडीए के सदस्य नहीं है। यह समर्थन इस बात को रेखांकित करता है कि हमारा संविधान सभी के प्रतिनिधित्व की अप्रतिम व्यवस्था करता है। आज विभिन्न दलों ने समर्थन देने का जो फैसला किया है, यह श्रीमती द्रोपदी मुर्मू जी को जनजातीय समाज से आने वाली देश की पहली राष्ट्रपति होने के गौरव से सुशोभित करेगा। हम समाज के सभी वर्गो के प्रतिनिधि के रुप में छत्तीसगढ के सभी सांसदो और विधायको से आगामी दिनांक 18 जुलाई 2022 को होने वाले मतदान में आपनी अंतरात्मा की आवाज से श्रीमती द्रोपदी मुर्मू जी को आपका अमूल्य मत देने का आग्रह करते है और आशा करते है आप हम सभी के इस आग्रह को स्वीकार कर देश को पहली जनजाति महिला राष्ट्रपति देने कर गौरव प्रदान करेगे। रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक से मिलकर रायगढ़ विधानसभा के कार्यकर्ताओं आवेदन देने वालों में जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, देवेंद्र प्रताप सिंह ,रवि भगत, श्रीकांत सोमावार ,कौशलेश मिश्रा ,चंद्र प्रकाश पांडे ,रविंदर भाटिया सुरेश गोयल, अरुण कातोरे ,अनुपम पाल ,ज्ञानेश्वर सिंह गौतम , शशिकांत शर्मा ,सुकलाल चौहान ,आलोक सिंह, दीपक गुप्ता ,रजत गुप्ता ,मितेश शर्मा ,सुजीत लहरें,सतनाम सिंह, त्रिनाथ गुप्ता, गगन कातोरे, हेमकांत साहू, श्रियंस ठाकरे, सानू जटवार, अंकुर गोरख, एस अग्रवाल ,अधीश रतेरिया, नरेश पटेल, पदुमलाल प्रजा, सीनू राव ,रितु गुप्ता,नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी, संगठन प्रभारी शीला तिवारी, उपाध्यक्ष सुशीला चौहान, महामंत्री दुर्गा देवांगन, गीता महंत मेघा जाटवर, लक्ष्मी विश्वास, नेहा देवांगन, मीनाक्षी मेहर, सरिता चौहान, मेहरूनिशा, राजश्री अग्रवाल, वंदना केशरवानी, ईश कृपा तिर्की, शोभा शर्मा ,निकुंज शर्मा उपस्थित रहे। लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार को ज्ञापन देने वालों में सुनीति राठिया, शांता साय लोकेश्वरी सिदार, स्नेह लता सिदार, शांता भगत रीना भगत ,रमेश पटनायक ,मादरीराम सिदार,संजय भगत, महेश उरांव ,शिव भगत ,बंशीधर चौधरी, बसंत राठिया ,पालु भगत, संतोष यादव, राम कुमार सिदार, नत्थू राम चौहान उपस्थित रहे। सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े को आवेदन देने वालों में जगन्नाथ केसरवानी ,डॉक्टर जवाहर नायक ,ज्योति पटेल ,पुरुषोत्तम अजेश अग्रवाल ,अमित अग्रवाल मनोज मिश्रा, मयूरेश केसरवानी ,भूषण चंद्रा ,देवेंद्र रात्रै, रविंद्र पटेल, राज किशोर पटेल उपस्थित रहे। धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया को आवेदन देने वालों में तारा सिंह राठिया, हरिश्चंद्र राठिया, राधेश्याम राठिया,संतोष राठिया, रजनी राठिया, रामनाथ बैगा,श्रीकांत राठिया ,तोषसिंह, लाल राठिया, संत राम राठिया ,माया राम, चंद्रसेन ,मुकेश राठिया, संजय गुप्ता मंडल अध्यक्ष ,दयाल साना ,उपस्थित रहे। खरसिया में महेश साहू सतीश अग्रवाल, परखित डनसेना, आकाश अग्रवाल, कमलेश नायक, राजेंद्र कुमार राठौर शामिल रहे।

Latest News

साय सरकार के नेतृत्व में ओपी के प्रयासों से लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र में बह रही विकास की बयार:- दीपक सिदार

DMF मद से 6 प्रमुख सड़क एवं 3 अन्य विकास कार्यों को मिली स्वीकृति, 21.95 करोड़ की लागत से...

More Articles Like This

error: Content is protected !!