अभिनव विद्या मंदिर स्कूल के बच्चे किये थाना पुसौर का भ्रमण, जाने कैसे करती है पुलिस कार्य……

spot_img
Must Read

              रायगढ़ । आज दिनांक 16.07.2022 को अभिनव विद्या मंदिर स्कूल के छात्र-छात्राएं पुसौर थाना पहुंचकर पुलिस की सामान्य कार्य प्रणाली जाने । थाना प्रभारी पुसौर उप निरीक्षक गिरधारी साव स्कूली बच्चों को थाना मोहर्रिर, दिवस अधिकारी और थाने में उपस्थित स्टाफ के कार्यों को संक्षिप्त जानकारी दिया गया । बच्चों को थाने का मालखाना, हवालात तथा आर्म्स रूम दिखाया गया तथा वर्तमान में पुलिस द्वारा प्रयोग किये जाने वाले हथियारों की जानकारी दिया गया । 

                      थाना परिसर में थाना प्रभारी पुसौर उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा छात्र-छात्राओं को गुड टच -बैड टच,  मानव तस्करी, पास्को एक्ट से संबंधित विषयों की जानकारी देकर मोबाइल गेम के दुरूपयोग बताया गया तथा कभी भी पुलिस सहायता पर डॉयल 112 को कॉल कर सहायता लेना बताये । भ्रमण दौरान बच्चे काफी प्रसन्न दिखे जिनमें थाना प्रभारी द्वारा चॉकलेट का वितरण किया गया ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

बांग्लादेश-नेपाल जैसा अराजकता का मॉडल भारत में नहीं चलेगा, डीप स्टेट की साजिश को लोकतंत्र कुचल देगा – वित्त मंत्री ओपी चौधरी

रायगढ़:- देश में हाल के दिनों में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिशों और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर वित्त मंत्री...

More Articles Like This