जिंदल फाउंडेशन द्वारा बनाई भालूमुंड़ा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को दी गई पराली प्रबंधन की जानकारी पराली जलाने से खेत की उर्वरा शक्ति होती है खत्म, उत्पादन पर पड़ता है असर
रायगढ़ । ज्यादातर किसान धान की फसल के बाद खेत में छूट गए पराली को जला देते हैं, इससे जमीन को नुकसान होता है, जमीन की उत्पादन क्षमता प्रभावित होती है। जिंदल फाउंडेषन द्वारा क्षेत्र के लोगों को पराली जलाने से रोकने के लिए प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्र के 78 गांवों में प्रराली प्रबंधन के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बुधवार 25 नवंबर को बनाई भालूमुड़ा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लोगों को पराली प्रबंधन के संबंध में विषेश जानकारी दी गई। ग्रामीणों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान व उसे इकट्ठा कर किसान समूह को देने के फायदे बताए गए।

जिंदल फाउंडेषन द्वारा पराली के उपयोग और उससे आर्थिक लाभ कैसे मिले यह बताने के लिए जनप्रतिनिधियों का विषेश प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में सीईओ माइंस प्रकाश, ईवीपी संदीप सांगवान, वीपी लैंड एंड लाइजनिंग श्री संजय श्रीवास्तव, एवीपी कोल माइसं सुरेश चंद्र पाल, ग्रुप सीएसआर हेड ऋशिकेष शर्मा, जनरल मैनेजर लाइजनिंग माइंस श्री प्रताप राउत सहित जिंदल पाॅवर के अन्य अधिकारी मौजूद थे। सीएसआर हेड श्री ऋशिकेष षर्मा ने पराली प्रबंधन क्यों जरूरी है इस संबंध में जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी साथ ही यह भी बताया कि पराली प्रबंधन के लिए जरूरत के अनुसार राउंड बेलर भी कंपनी द्वारा फ्री दिया जाएगा, साथ ही यदि किसान डी कंपोज कर के खाद बनाने चाहेंगे तो उन्हें डी कंपोजर भी मुफ्त में किसानों को दिया जाएगा। सीएसआर एजीएम राजेष रावत ने प्रषिक्षण के संबंध में जानकारी दी। संतोश डनसेना ने बताया कि पराली इकट्ठा कर महिलाएं भी पैसा कमा सकतीं हैं क्योंकि जितना पराली वो इकट्ठा करके किसान उत्पादक समूह को बेचेंगी उसका पैसा सीधा समूह की महिलाओं के खाते में जाएगा। उन्होंने बताया कि पराली इकट्ठा करने के लिए जरूरी मषीनें जिंदल फाउंडेषन के पास से उसका उपयोग भी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कोई किसान पराली देना चाहें तो बता सकते हैं, किसानों से सूचना मिलने पर जिंदल की टीम उन गांवों में जाकर पराली इकट्ठा कर लेगी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि यदि किसान पराली की कुटी बनाकर अपने घर ले जाना चाहे या किसी गौशाला में दान करना चाहे तो उसकी भी व्यवस्था की जाएगी।

पराली प्रबंधन के लिए प्रषासन द्वारा भी लिखा गया है पत्र
पराली प्रबंधन के लिए किसानों को जागरूक करने हेतु वरिश्ठ कृशि विकास अधिकारी तमनार द्वारा भी क्षेत्र के सभी सचिवों को पत्र जारी कर पराली प्रबंधन के लिए किसानों को जागरूक करने कहा गया है। कृशि विकास अधिकारी द्वारा यह भी बताया गया है कि पराली खेतों में जलाते हुए पकड़े जाने पर आर्थिक दंड का भी प्रावधान है
ये काम करना होगा ग्रामीणों को
खेत से पराली उठाने के लिए स्कवेयर बैलर मशीन का उपयोग कर सकते हैं। इस मशीन से खेतों की पराली काट कर उठा सकते हैं। इससे समय की बचत होगी और मैन पावर का भी अधिक उपयोग नहीं होगा । इकट्ठा किए हुए पराली को वे सीधा किसान उत्पादक समूह को बेच सकेंगे। किसानों को प्रति बंडल के हिसाब से एक निष्चित प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
स्ट्रा रिपर मशीन का उपयोग भी किया जा सकता है। यह मषीन पैरा को छोटे छोटे टुकड़ों में काटती है। टुकड़ों में कटे हुए पैरे को भी किसान उत्पादक समूह को बेचकर आर्थिक लाभ ले सकते हैं। इसके अलावा वे अपने घरों के मवेषियों के लिए कटिया का भी उपयोग कर सकते हैं।
किसानों को बायो डी कंपोजर जिंदल फाउंडेषन द्वारा फ्री में दिया जाएगा। इसे स्प्रे करने के लिए भी मशीन भी उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे पराली को डिकंपोज कर खाद बना सकेंगे।
यह भी जानिए, पराली जलाने से मिट्टी और खेत को नुकसान
पराली में आग लगा देने से मिट्टी की ऊपरी सतह पर मौजूद जरूरी पोशक तत्व जैसे नाइट्रोजन, पोट्स, फास्फोरस, सल्फर और कार्बन जलकर नश्ट हो जाता है।
मिट्टी में मौजूद केचुए और मिट्टी को उपजाऊ बनाने वाले मित्र जीवाणु आग की गर्मी से मर जाते हैं।
लगातार पराली जलाने से मिट्टी की संरचना खराब होती है, नमी सूख जाती है और धीरे धीरे जमीन बंजर होने लगती है।
















