मैरिज गार्डन के सामने तेज आवाज में बज रहा डी0जे0 साउंड सिस्टम जब्त, कोतवाली पुलिस ने की कार्यवाही…..

spot_img
Must Read

रायगढ़ । गत दिनों वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर एडिशनल एसपी रायगढ़ श्री संजय महादेवा द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम रायगढ़ में होटल तथा डीजे संचालकों की बैठक लेकर देर रात्रि तक संस्थानों के खुले होने तथा डीजे बजने से संचालकों को विधि अनुरूप कार्यवाही करने की जानकारी दिया गया था। इस क्रम में कल रात्रि गश्त दौरान #कोतवाली पुलिस को पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि महिन्द्रा शो रूम के बगल मैरिज गार्डन के सामने तेज आवाज में डी0जे0 बजाया जा रहा है । तत्काल कोतवाली की गस्त पार्टी मौके पर पहुंची । डीजे बजाने वाला मौके से नदारद था, कोतवाली पुलिस ने डीजे साउंड सिस्टम को जप्त कर थाने लाया गया है । कोतवाली पुलिस डीजे सेट को विधिवत जप्त कर धारा 102 सीआरपीसी के तहत इस्तगासा न्यायालय पेश किया जा रहा है । डीजे संचालक/डी0जे0 बजाने वाले के संबंध में जानकारी लिया जा रहा है, जिस पर पृथक से कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही किया जावेगा । थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे के नेतृत्व में कार्रवाई में प्रधान आरक्षक नंदु सारथी, आरक्षक हीराक्लेयुस लकड़ा, कमलेश सागर की अहम भूमिका रही है ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

घरघोड़ा में करमा त्योहार की तैयारियां तेज, सांसद राधेश्याम राठिया एवं स्थानीय विधायक लालजीत राठिया को दिया गया सादर निमंत्रण

झांपपारा में 22 सितंबर को होगा करमा महोत्सव, पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण एवं सामूहिक करमा सेवा नृत्य का आयोजन घरघोड़ा। प्रकृति,...

More Articles Like This