मेटाडोर की चपेट में आया साहू परिवार…पति पत्नी और बेटी की हुई मौत…जा रहे थे मेला देखने…एक की हालात बेहद गंभीर

spot_img
Must Read

बिलासपुर / छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है। सकरी थाना क्षेत्र का मामला बताया जा रहा है जहां साहू परिवार पति पत्नी अपनी दो बेटियों के साथ बाइक पर सवार होकर मेला देखने जा रहे थे। दोनों बच्चियों को तखतपुर क्षेत्र के बेलपान में लगे मेला देखने को जा रहे थे। उसलापुर ओवर ब्रिज पर पहुंचे ही थे, पीछे की ओर से मौत की रफ्तार में दौड़ती हुई बेलगाम मेटाडोर ने जोरदार टक्कर दोपहिया वाहन को मारी जिससे बाइक में सवार छोटी बेटी छिटक कर दूर जा गिरी। मेटाडोर बाइक सवार सभी को दूर तक घसीटते हुए लेकर गई, बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। तो पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई बताया जा रहा है कि बड़ी बेटी और पिता हालत नाजुक होने के कारण डायल 112 की मदद से दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां अस्पताल में ही दोनों ने दम तोड़ दिया । सड़क दुर्घटना सुबह 11:00 बजे की बताई जा रही है।

इस भीषण सड़क हादसे को देखकर लोगों की रूह कांप गई जहां छोटी बेटी की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी वाहन चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया। सकरी पुलिस जिसकी पतासाजी कर रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

घरघोड़ा में करमा त्योहार की तैयारियां तेज, सांसद राधेश्याम राठिया एवं स्थानीय विधायक लालजीत राठिया को दिया गया सादर निमंत्रण

झांपपारा में 22 सितंबर को होगा करमा महोत्सव, पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण एवं सामूहिक करमा सेवा नृत्य का आयोजन घरघोड़ा। प्रकृति,...

More Articles Like This