एसएसपी सदानंद कुमार के निर्देशन पर सीसीटीवी कैमरे से होगी रेंगालपाली चेक पोस्ट की निगरानी

spot_img
Must Read

देर रात थाना पुसौर और ओड़िसा बार्डर के रेंगालपाली चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किए एसएसपी रायगढ़

रायगढ़ । कल 06 फरवरी की रात्रि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री सदानंद कुमार अचानक थाना पुसौर का निरीक्षण करने पहुंचे । जहां थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम से थाने की सामान्य जानकारी थाना पुसौर और थाना जूटमिल क्षेत्र के ग्रामों का भ्रमण कर थाना जूटमिल अंतर्गत ओड़िसा बार्डर पर बनाये गये प्रमुख रेंगालपाली चेक पोस्ट का निरीक्षण किए । चेक पोस्ट पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे होने से एसएसपी श्री सदानंद कुमार द्वारा आपत्ति व्यक्त कर थाना प्रभारी जूटमिल कमल किशोर पटेल को चेक पोस्ट पर शीघ्र सीसीटीवी कैमरे लगवाने का निर्देश दिये । एसएसपी के निर्देशन पर तत्काल थाना प्रभारी जूटमिल कमल किशोर पटेल के द्वारा रेंगालपाली चेक पोस्ट पर हाई रेसोलुशन सीसीटीवी कैमरे लगवाये गये हैं । अब ओड़िसा बार्डर के प्रमुख चेक रेंगालपाली में थाना जूटमिल के पुलिस बल के साथ सीसीटीवी कैमरों से निगाह रखा जावेगा जिससे मादक पदार्थों की तस्करी और संदिग्धों की आवाजाही, गतिविधियों पर पुलिस निगाह रख कर कार्यवाही कर सकती है ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

घरघोड़ा में करमा त्योहार की तैयारियां तेज, सांसद राधेश्याम राठिया एवं स्थानीय विधायक लालजीत राठिया को दिया गया सादर निमंत्रण

झांपपारा में 22 सितंबर को होगा करमा महोत्सव, पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण एवं सामूहिक करमा सेवा नृत्य का आयोजन घरघोड़ा। प्रकृति,...

More Articles Like This