अवैध होर्डिंग पर कार्रवाई शुरू कोतरा रोड, ढिमरापुर रोड पर की गई कार्रवाई

spot_img
Must Read


रायगढ़। शहर में लगे अवैध होर्डिंग पर निगम प्रशासन द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पिछले दिनों कोतरा रोड और ढिमरापुर रोड पर कार्यवाही करते हुए निकाले गए होर्डिंग को जब्ती की कार्रवाई की गई।
शासन के निर्देशानुसार निगम प्रशासन द्वारा अवैध होर्डिंग पर कार्रवाई की जा रही है। पूर्व में सूचना जारी कर अवैध होर्डिंग को 3 दिनों के भीतर हटाने के निर्देश दिए गए थे। इसी तरह कुछ मकान मालिकों को अवैध विज्ञापन लगाने एवं होर्डिंग लगाने पर नोटिस भी जारी की गई थी। इसके बाद भी अवैध होर्डिंग नहीं निकालने पर निगम प्रशासन द्वारा इसे निकालकर जब्ती की कार्रवाई की गई है। पिछले दिनों कोतरा रोड व ढिमरापुर रोड में होर्डिंग को निकालते हुए जब्ती की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई निगम प्रशासन द्वारा लगातार की जाएगी। अवैध होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ अब जुर्माने की भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

मुख्य मार्ग पर दो पक्षों के बीच मारपीट और गाली-गलौज के वायरल वीडियो पर रायगढ़ पुलिस का सख्त एक्शन…लोक शांति भंग करने वाले 7...

रायगढ़ पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल ने सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का स्वतः संज्ञान लेकर की कार्रवाई रायगढ़,...

More Articles Like This