घर पर अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने की रेड…कार्रवाई में 16 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार…

spot_img
Must Read

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे के नेतृत्व में कल दिनांक 03.02.2023 की रात्रि कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर इंद्रानगर के टिकरापारा में रहने वाली क्रिष्टीना उरांव के घर शराब रेड कार्रवाई किया गया । पुलिस को सूचना मिली थी कि क्रिष्टीना उरांव अपने घर पर अवैध शराब बिक्री करती है । कोतवाली पुलिस स्टाफ गवाहों को साथ लेकर क्रिष्टीना उरांव को उसके घर जाकर तलब किया गया, जिससे अवैध शराब की बिक्री को लेकर कड़ी पूछताछ करने पर क्रिष्टीना उरांव अपने घर से प्लास्टिक जरकिन 5 लीटर क्षमता वाली तथा 2 लीटर और 1 लीटर प्लास्टिक बॉटल में भरा हुआ करीब *16 लीटर महुआ शराब कीमती 2,400 रूपये* लाकर पेश की जिसे बिक्री करने के लिये रखना बताई । *आरोपिया क्रिष्टीना उरांव पति नान्हू उरांव उम्र 45 वर्ष सा0 टिकरापारा रायगढ़* से अवैध शराब जप्त कर आरोपिया के कृत्य पर थाना कोतवाली में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपिया को ज्युडिसियल रिमांड पर भेजा गया है । थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे के नेतृत्व में शराब रेड कार्रवाई में  प्रधान आरक्षक नंद कुमार सारथी, हेमन पात्रे, ताराचंद पटेल, देव मरावी और महिला आरक्षक प्रतीक्षा मिंज शामिल थे ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

महाराजा श्री अग्रसेन जयंती 2026 की पत्रिका का भव्य विमोचन

14 दिवसीय महोत्सव में 56 से अधिक कार्यक्रम, राष्ट्रीय स्तर का मास्टर शेफ, AI कार्यशाला और भव्य शोभायात्रा होगी...

More Articles Like This