spot_img
Tuesday, June 23, 2026

अब युवा कांग्रेस अध्यक्ष की भाजपा को ललकार,विकास के मुद्दे पर कांग्रेस बहस को तैयार,सासंद को भी आमंत्रित करे भाजपा जिलाध्यक्ष- आशीष जायसवाल

spot_img
Must Read


रायगढ़ – प्रदेश में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं जिसको लेकर अब राजनीतिक पार्टियां अपनी अपनी जमीनी पकड़ बनाने में लग गए हैं राजनीति की बात की जाए तो रायगढ़ जिला भाजपा अध्यक्ष ने हाल ही में रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक को सार्वजनिक बहस के लिए आमंत्रित किया है उन्होने कांग्रेस सरकार के काम काज को लेकर कई सवाल दागे है तो उसी को लेकर रायगढ़ जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने अपनी पार्टी की तरफ डिफेंस करते हुए कहा है कि भाजपा जिला अध्यक्ष ने जो विधायक प्रकाश नायक को सार्वजनिक बहस के लिए ललकारा है उसपर कांग्रेस पार्टी पूरी तरह तैयार खड़ी है युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने कहा कि प्रदेश की भूपेश बघेल की सरकार में चहुमुखी विकास हो रहा है। शहर तो शहर गांव गांव में भी कांग्रेस द्वारा जनता के हित मे कार्य किया जा रहा है रायगढ़ सहित प्रदेश की जनता इस बात को भली भांति जानती है कि कांग्रेस सरकार आने के बाद प्रदेश की जनता के हित में अनेको जनहितैषी योजनाओं को लाया गया है,
भूपेश सरकार की जनहितैषी योजनाओं का लाभ जन जन को मिल रहा है भाजपा के जिला अध्यक्ष से उन्होने कहा है कि भाजपा को गांव गांव जाकर विकास को देखना चाहिए।
केवल राजनीति बयान देने से कोई जनता का नेता नहीं बन जाता है,भूपेश बघेल की सरकार आने के बाद से उनके जनहितैषी योजनाओं से भाजपा की जमीनी पकड़ अब पूरे प्रदेश स्तर में समाप्त हो चुकी है।
यूवा नेता जायसवाल ने आगे कहा कि रायगढ़ लोकसभा सीट भाजपा के पास है भाजपा को अपने सांसद के काम काज को भी गिनाना चाहिए जब से लोकसभा चुनाव हुए तब से लेकर आज तक रायगढ़ लोकसभा की सांसद का कोई काम जमीनी रूप में दिखाई नही दे रहा है। भाजपा द्वारा सार्वजनिक बहस की बात को उन्होंने स्वीकार कर यह भी कहा कि इस सार्वजनिक बहस में रायगढ़ लोकसभा की सांसद को भी भाजपा जिला अध्यक्ष आमंत्रित करे ताकि सांसद द्वारा लोकसभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों पर चर्चा की जा सके। औऱ पूर्व में हमारे द्वारा आरक्षण संबंधी उनको लिखे पत्र का भी उन्हें सार्वजनिक जवाब मिल सके उन्होने कहा भाजपा जिला अध्यक्ष ने हांथ से हांथ जोड़ो कार्यक्रम पर जो तंज कसा है इससे भाजपा की मानसिकता साफ दिखाई दे रही है कि उनकी विचार धारा आम जन को आपस में लड़ाने वाली विचारधारा है। उन्होने कहा रायगढ़ विधायक द्वारा शहर ही नही बल्कि गांव में भी विकास कार्य को जोर दिया जा रहा है विधायक की सक्रियता से बहुत से विकास कार्यो को निरंतर किया जा रहा है,जो कि गाँव गाँव और नगर के वार्डो में देखे जा रहे हैं। उन्होने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा में पूंजीपति सेठ लोग बैठे हुए है जो अपने कार्यालय में बैठे बैठे राजनीति करना चाहते हैं। भाजपा अगर कांग्रेस के विकास को देखना चाहती है उन्हे जनता तक पहुंचना पड़ेगा। वो ऐसा ना करते हुए केवल अपने कार्यालय में बैठकर राजनीति कर रहे हैं। ज्ञात हो कि भाजपा जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने विधायक प्रकाश नायक को राजनीति रूप से घेरा जिसमे उन्होंने कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए कार्यों को सार्वजनिक रूप से बताने की बात कही है जिसपर युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हमेशा जनहित को सामने रखकर काम किया है। जबकि भाजपा केवल व्यक्ति को लेकर राजनीति करती रही है। केंद्र में भाजपा सरकार आने के बाद से देश में आपसी प्रेम समाप्त हो गया है लोग में द्वेष भावना बढ़ गया है। भाजपा की विचारधारा लोगो को जोड़ने की नही बल्कि आपस में लड़ाने की है जिसे देखते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने देश भर में भारत जोड़ो यात्रा निकाली उन्होने बताया राहुल गांधी की इस भारत जोड़ो यात्रा ने एक दूसरे को प्रेम करना सिखाया है भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से केंद्र की भाजपा सरकार घबरा गई है।
उन्हे अब कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता से डर लगने लगा है।

Latest News

योग दिवस पर ओजस योग मंदिर का ‘योग महायज्ञ’: रायगढ़ में एक साथ 7 जगहों पर 300 से अधिक लोगों ने किया योग

संचालिका श्रेया अग्रवाल ने कहा — योगमय जीवन के लिए समर्पित रहेगा जीवन रायगढ़:- पिछले दो दशकों से घर-घर योग...

More Articles Like This

error: Content is protected !!