दस हजार करोड़ के विकास पर उमेश पटेल की चुटकी, ओपी चौधरी का मुस्कुराता जवाब

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

दस हजार करोड़ के विकास पर उमेश पटेल की चुटकी, ओपी चौधरी का मुस्कुराता जवाब

विपक्ष ने उठाया सवाल, वित्त मंत्री ने दिया हिसाब — रायगढ़ में दस हजार करोड़ के काम

रायगढ़ में दस हजार करोड़ के काम — आरोप नहीं, अब विकास पर हो रही है बहस

दस हजार करोड़ पर हंसी भी आई और बहस भी हुई, अंत में सबने माना विकास हो रहा है

रायगढ़:- सिंदूर पार्क में एक निजी चैनल की चार घंटे चली डिबेट में जब विकास की बात चली तो माहौल कभी हंसी-मजाक से गूंजा तो कभी गंभीर बहस में बदल गया। डिबेट के केंद्र में थे रायगढ़ के विधायक और प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी और उनके विकास का विजन। पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने इस दौरान ओपी चौधरी के विकास विजन की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि रायगढ़ जिले में दस हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य चल रहे हैं। यह बयान सुनते ही स्टूडियो में बैठे लोगों के चेहरे पर हैरानी और मुस्कान दोनों आ गई।

इसी बयान को पकड़ते हुए खरसिया विधायक और पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने चुटकी ली। उन्होंने हंसते हुए कहा कि कुल बजट की आधी राशि तो स्थापना व्यय में ही खर्च हो जाती है। शेष राशि का अस्सी प्रतिशत हिस्सा धान खरीदी और महतारी वंदन जैसी सरकारी योजनाओं को पूरा करने में खर्च होता है। इसके बाद शेष बीस हजार करोड़ रुपये की राशि पूरे प्रदेश की सभी विधानसभाओं में खर्च होती है। ऐसे में अगर अकेले आधी राशि रायगढ़ में खर्च हो रही है तो प्रदेश की अन्य विधानसभाओं की स्थिति क्या होगी। उनकी यह बात सुनते ही डिबेट में मौजूद सभी लोग जोर से हंस पड़े और माहौल हल्का हो गया।

लेकिन इस हंसी के बीच एक चेहरा ऐसा भी था जो गंभीर था। दर्शक दीर्घा में बैठे वित्त मंत्री ओपी चौधरी शांत मुद्रा में कागजों में कुछ लिख रहे थे। वे हंसी में शामिल नहीं हुए, बल्कि हर बात को ध्यान से सुन रहे थे और नोट कर रहे थे। ऐसा लग रहा था जैसे वे जवाब के लिए तैयारी नहीं कर रहे, बल्कि विकास के आंकड़ों को एक बार फिर मन ही मन जांच रहे हों।

संवाद के दौरान जब ओपी चौधरी की बारी आई तो उन्होंने मुस्कुराते हुए पूरे आरोप का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जब हम विपक्ष में थे तो सड़कों की बदहाली और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते थे। आज विपक्ष को ये आरोप नहीं लगाने पड़ रहे हैं। आज विपक्ष विकास की चर्चा में शामिल है और यह तो मान रहा है कि रायगढ़ जिले में दस हजार करोड़ रुपये के काम चल रहे हैं। यह कोई हास्यास्पद दावा नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र की रेलवे योजनाओं की राशि को राज्य द्वारा जारी विकास कार्यों से जोड़ दिया जाए तो जिले में दस हजार करोड़ रुपये के काम चल रहे हैं।

ओपी चौधरी के इस जवाब के बाद डिबेट का रंग ही बदल गया। जो चर्चा हंसी-मजाक से शुरू हुई थी, वह अब सार्थक चर्चा में बदल गई। सभी इस बात पर सहमत दिखे कि रायगढ़ में विकास हो रहा है और अब बहस इस बात पर होनी चाहिए कि विकास को और तेज कैसे किया जाए। डिबेट के अंत में यही संदेश उभरा कि सत्ता और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप से ऊपर उठकर अगर विकास पर चर्चा हो तो उसका लाभ सीधे जनता को मिलता है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

आई.टीआई, खरसिया के विद्यार्थियों ने किया स्काई अलॉयज एंड पावर लिमिटेड, संस्थान का भ्रमण, जाना आधुनिक औद्योगिक कार्यप्रणाली का तरीका

आई.टीआई, खरसिया के विद्यार्थियों ने किया स्काई अलॉयज एंड पावर लिमिटेड, संस्थान का भ्रमण, जाना आधुनिक औद्योगिक कार्यप्रणाली का...

More Articles Like This