ग्राम सोडकेला में जगन्नाथ मंदिर के कुंभ भराई कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक प्रकाश नायक

spot_img
Must Read

रायगढ़- ग्राम सोडेकेला में आयोजित निर्माणाधीन जग्गनाथ मंदिर के कुंभ भराई कार्यक्रम में विधायक प्रकाश नायक ने शामिल होकर भगवान जगन्नाथ की विधिविधान से पूजा अर्चना कर आमजन के लिए सुख समृद्धि की मंगल कामना की।गौरतलब हो ग्राम सोडेकेला में

भगवान जगन्नाथ के भव्य मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है।जिसे लेकर समूचे ग्रामवासियों में हर्ष एवम उत्साह व्याप्त है।जिसे लेकर बुधवार को कुंभ भराई,एवम भव्य भंडारे का आयोजन रखा गया।साथ ही कीर्तन, गाहक,वाहक आयोजन की शोभा बढ़ा रहे थे।जिनके भक्तिमय गायन, वादन से समूचा ग्राम भगवान जगन्नाथ की भक्ति में लीन नजर आ रहे थे।वही आयोजन में सैकडो की संख्या में श्रद्धालुओ द्वारा कार्यक्रम के अपनी उपस्थिति दर्ज करा भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया गया।


इनकी रही उपस्थिति
आयोजित कार्यक्रम के विधायक प्रकाश नायक के साथ उपस्थित जनप्रतिनिधियों में प्रमुख रूप से हेमलाल साव, पदमा सारथी, गोवर्धन सा,सुखसागर सहित अन्य गणमान्य नागरिकों एवम् भारी संख्या में ग्रामीणजनों की उपस्थिति रही।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

हौसलों के आगे आंधियां भी नतमस्तक हो जाती हैं, कार्यकर्ताओं का यही जोश भाजपा को 2 सीटों से पूर्ण बहुमत तक ले गया :...

रायगढ़:- वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सोशल मंच पर रायगढ़ के सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीर साझा...

More Articles Like This